वाहन चले, न इंडस्ट्री खुली फिर भी AQI-40

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2020 - 10:59 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : कोविड-19 की वजह से पूरा शहर लॉकडाऊन है, सड़कों पर वाहनों की संख्या सीमित है, इंडस्ट्रीज अभी तक बंद थी और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज भी नहीं हो पा रही। बावजूद इसके अप्रैल में चंडीगढ़ के एयर क्वालिटी इंडैक्स (ए,क्यू.आई. ) का आंकड़ा इतना कम नहीं हुआ, जितनी चंडीगढ़ प्रशासन को उम्मीद थी। 

यही वजह है कि चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सी.पी.सी.सी. ) ने लॉकडाऊन के दौरान एयर क्वालिटी की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में बताया गया कि सड़कों के किनारे, रोड डिवाइडर में मौजूद अनकवर एरिया को ग्रीन कवर एरिया में बदलकर वायु प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सकता है। सी.पी.सी.सी. अब निगम को प्रोजैक्ट पर काम करने के लिए सुझाव भेजने की तैयारी में है।

रिपोर्ट में बताया :
मार्च 2019 में AQI 80
मार्च 2020 में AQI 34
अप्रैल 2019 में AQI 96
अप्रैल 2020 में AQI 40

वायु प्रदूषण का स्तर तो घटा है, लेकिन आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि रिपोर्ट में सड़कों में चलने वाले वाहनों, इंडस्ट्रीज और कंस्ट्रशन एक्टिविटी को वायु प्रदूषण का मुख्य कारण माना गया है। 

ऐसे में अप्रैल में न तो वाहन चले न इंडस्ट्री खुली और न ही कोई कंस्ट्रशन एक्टिविटी हुई। ऐसे में भी ए.यू.आई. लगभग 40 रहा। निगम की होगी आर्थिक मदद शहर की ग्रीनरी बढ़ाने के लिए जल्द ही सी.पी.सी.सी. को केंद्र सरकार से फंड मिलने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी फंड मिलेगा वह भी निगम को दिया जाएगा। इससे पूरे ग्रीन कवर को बढ़ाया जाएगा।

निगम की होगी आर्थिक मदद :
शहर की ग्रीनरी बढ़ाने के लिए जल्द ही सी.पी.सी.सी. को केंद्र सरकार से फंड मिलने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी फंड मिलेगा वह भी निगम को दिया जाएगा। इससे पूरे ग्रीन कवर को बढ़ाया जाएगा।

ट्री कवर बढ़ा :
फारैस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में चंडीगढ़ के ट्री कवर एरिया को 2017 की तुलना में 15 स्क्वेयर मीटर अधिक दिखाया गया है। इसलिए सी.पी.सी.सी. ने सड़कों के किनारों से मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए अब पेड़ों के साथ-साथ घास और फूलों वाले पौधे लगाने पर अपना फोकस रखा है, जिसके पीछे अधिकारियों का तर्क है कि हर छोटी सी जगह में पेड़ लगाना संभव नहीं है। इसलिए मिट्टी को सड़कों में फैलने से रोकने के लिए ग्रीन कवर के अन्य ऑप्शन पर काम शुरू होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News