62 सैंटरों पर 4142 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 11:39 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : सोमवार को 62 वैक्सीनेशन सैंटरों पर ड्राइव चली, जिसमें कुल 4142 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 60 साल से ऊपर के 644 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 1018 ने दूसरी डोज ली, जबकि 45 साल से ऊपर के 1415 लोगों ने पहली और 133 लोगों ने दूसरी डोज ली। सिविल अस्पताल सैक्टर-45 में सबसे ज्यादा 60 साल से ऊपर के 47 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

 

किशनगढ़ मोबाइल वैन में 17 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 4142 लोगों में से 138 हैल्थ केयर वर्कर्स ने पहली डोज लगवाई, जबकि 219 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। 213 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। जबकि 326 फ्रंटलाइन वर्कर्स वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके हैं।

 


एक लाख से ऊपर पंहुचा आंकड़ा
अभी तक 60 साल से ऊपर के 45291 लोग वैक्सीन की पहली और 6993  ने दूसरी डोज़ लगवा लगवा चुकें हैं। जबकि 45 से 60 साल के 39859 लोगों ने पहली और 1430 लोगों ने दूसरी डोज़ ली हैं। वही अभी तक 18365 हैल्थ केयर वर्कर्स वैक्सीन की पहली डोज़ लगवा चुकें हैं। 9339 हैल्थ केयर वर्कर्स दूसरी डोज़ भी लगवा चुकें हैं। फ्रंट लाइन वर्कर्स की बात करें तो अभी तक पहली डोज़ 17594 लगवा चुकें हैं। जबकि 9093 फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवा चुकें हैं। 16 जनवरी से शुरू हुआ वैक्सीन प्रोग्राम में अभी तक शहर के 147964 लोग वैक्सीन लगवा चुकें हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News