पुलिस को चकमा दे रेप का विचाराधीन कैदी फरार

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 01:20 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): अपहरण व रेप का विचाराधीन कैदी हरियाणा पुलिस को चकमा दे पी.जी.आई. से फरार हो गया। सुरक्षा में तैनात ए.एस.आई. और कांस्टेबल ने सीनियर अफसरों को सूचना दी। 

 


यमुनानगर के इंस्पैक्टर रामफल की शिकायत पर ए.एस.आई. रघुबीर सिंह और कांस्टेबल अमित और कैदी रजत अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रामफल ने बताया कि यमुनानगर के वीना नगर कैंपस निवासी रजत को जिला अदालत ने जगाधरी जेल भेजा था। 10 अक्तूबर को तबीयत खराब होने पर ए.एस.आई. रघुबीर व अमित पी.जी.आई. लेकर आए और डाक्टरों ने दाखिल कर लिया। सूत्रों से पता चला कि दोनों पुलिसकर्मी वार्ड में कैदी को छोड़ नहाने चले गए, वापस आए तो आरोपी फरार था। रामफल ने पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिलने पर सैक्टर-11 थाना पुलिस को शिकायत दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News