पोक्सो एक्ट में जुवेनाइल कोर्ट ने नाबालिग को किया बरी

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 07:16 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज):छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट मामले में पकड़े गए आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में बरी कर दिया। जबकि एक अन्य धारा में उसकी सजा को अंडरगोन कर दिया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 354डी और पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान नाबालिग के वकील अभिनय गोयल ने दलील दी कि जो पुलिस की ओर से पोक्सो और 354डी धारा लगाई गई है वह गलत है। एडवोकेट गोयल ने पीड़िता से जवाब किए जिसमें पीड़िता के जवाब से ही पता चल गया था कि पुलिस की ओर से नाबालिग पर ये धाराएं गलत तरीके से लगाई हंै। इस केस में पुलिस की पहले ही काफी फजीहत हुई थी क्योंकि उन्होंने एक नाबालिग को गलत तरीके से बालिग बना कर उसे 50 दिनों तक बुड़ैल जेल में 50 दिनों तक हार्डकोर क्रिमिनल के साथ रखा था।

 

बाद में नाबालिग के दस्तावेजों को देखने के बाद उसे जुवेनाइल में भेजा गया था। नाबालिग पिछले एक साल से इस मामले में सजा काट रहा था। दलीले सुनने के बाद जज ने कहा कि ऐसा कोई भी क्लू नहीं है जिससे यह साबित हो कि नाबालिग पर पोक्सो एक्ट की धारा लगाई जाए। अंत में जज ने नाबालिग को आई.पी.सी. की धारा 354डी और पोक्सो एक्ट से बरी कर दिया।

 

 

पुलिस की गलती से नाबालिग को काटनी पड़ी एक साल की सजा
दड़वा चौकी पुलिस गलती नाबालिग को 50 दिनों तक हार्डकोर क्रिमिनल के साथ बुड़ैल जेल में रहना पड़ा। वहीं उसे करीब एक साल तक जुवेनाइल में भी रहना पड़ा। पुलिस ने एफ.आई.आर. में आरोपी की कोई उम्र नहीं लिखी थी। कोर्ट में रिमांड के लिए जो एप्लीकेशन पुलिस ने लगाई थी, उसमें उम्र 19 साल लिखी थी। उस समय भी एडवोकेट गोयल ने कहा था कि आरोपी युवक की डेट ऑफ बर्थ 12 जनवरी 2005 है। जिस दिन उस पर केस दर्ज हुआ उसकी उम्र साढ़े 16 साल थी।

 

 

यह था मामला
दड़वा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 7 जुलाई को आई.पी.सी. की धारा-354डी और पोक्सो एक्ट की धारा-12 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को एक 12 साल की बच्ची के पिता ने शिकायत दी थी। शिकायत में पिता ने बताया था कि उनकी बेटी अपने घर की छत पर खेल रही थी। सामने की बिल्डिंग से एक लड़की ने उनकी छत पर एक पैन फेैंका। उस पैन के अंदर एक कागज था जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। पीड़िता ने अपने पिता को बताया और लड़की का पिता भी छत पर पहुंचा था जंहा एक लड़का खड़ा था। लड़की ने बताया कि इसी ने पैन फैंका था और वह पहले भी उसे गलत नीयत से देखता है। लड़की के पिता ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। 7 जुलाई से नाबालिग आरोपी बुडै़ल जेल मे भेज दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News