महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 09:39 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): ड्यूटी से घर जा रही महिला से बाइक सवार दो युवक सैक्टर-33 स्थित मकान नंबर 1109 के पास पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने गीता के बयान पर स्नैचरों पर केस दर्ज कर लिया। सैक्टर-33 निवासी गीता ने बताया कि छीने गए पर्स में सोने के गहने और नकदी थी। पुलिस स्नैचरों की पहचान के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है।

 


सैक्टर-33 निवासी गीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की शुक्रवार को वह ड्यूटी से घर आ रही थी। जब वह सैक्टर-33 सिथत मकान नंबर 1109 के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और पर्स छीनकर फरार हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। गीता ने पुलिस को बताया कि छीने गए पर्स में मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी, सोने की पिन, चार हजार कैश और जरूरी कागजात थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News