हैरोइन सप्लाई करने जा रही महिला समेत दो काबू

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2020 - 12:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): हैरोइन सप्लाई करने जा रही महिला और एक युवक को पुलिस ने अलग-अलग जगह नाका लगाकर गिरफ्तार कर लिया। सैक्टर-17 पुलिस ने सैक्टर-32 निवासी अविनाश से 54.90 ग्राम और आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने मौलीजागरां की महिला से 22.53 ग्राम हैरोइन बरामद की। सैक्टर-17 और आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज कर उक्त आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

 

सैक्टर-17 थाना पुलिस ने चोरी की घटनाएं रोकने के लिए सैक्टर-23 में गश्त कर रही थी। पुलिस जब ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क के पास पहुंची तो सामने से आ रहा एक युवक वापस जाने लगा। पुलिस टीम को शक हुआ और युवक को पकड़ लिया। पकड़ेे गए आरोपी अविनाश के पास जेब से प्लास्टिक के लिफाफे में 54.90 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। वही आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने मनीमाजरा के वैर्टनरी हॉस्पिटल के पास नाका लगाकर महिला को दबोच लिया। मौलीजागरां निवासी महिला से 22.53 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। सैक्टर-17 और आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News