कार में हैरोइन की स्मगलिंग करते दो दबोचे, ड्रग मनी भी बरामद

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 01:56 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने दो व्यक्तियों को नशीले पदार्थ हैरोइन व ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों के नाम राजिंद्र सिंह उर्फ गोल्डी तथा अनिल मुखिया निवासी हैं। यह दोनों आरोपी चंडीगढ़ के गांव धनास के रहने वाले हैं।  एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. रोपड़ रैंज हरप्रीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. बलजीत सिंह को एक गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। 

 

सूचना के आधार पर ए.एस.आई. हरभजन सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने फेज-3ए स्थित खालसा कालेज के पास नाका लगाकर चैकिंग दौरान एक हरियाणा नंबर की ग्रे रंग की ब्रीजा कार को रोक कर तलाशी ली। इस दौरान कार की हैंड ब्रेक के पास रखे एक लिफाफे से 265 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। कार के डैशबोर्ड से 8 हजार रुपए की ड्रग मनी भी बरामद हुई।

 

पुराने स्मगलर साथी की गाड़ी में करते थे तस्करी
ए.आई.जी. ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह कुछ समय पहले अपने साथी प्रवेश कुमार निवासी स्माल फ्लैट्स गांव धनास (चंडीगढ़) की ओर से दी गई हैरोइन की सप्लाई करते थे। बाद में प्रवेश कुमार भी एक केस में पकड़ा गया था। जो इस समय बुड़ैल जेल में बंद है। आज जिस ब्रीजा कार में वह पकड़ गए हैं, वह कार उसी प्रवेश कुमार की है। जेल जाते समय प्रवेश अपनी कार इन दोनों को स्मगलिंग के लिए दे गया था। जिसमें वह हैरोइन की स्मगलिंग करते थे और कार की किश्तें भी भरते थे। आरोपियों ने माना कि वह दिल्ली निवासी एक नाइजीरियन से यह हैरोइन खरीद कर लाते थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News