26 किलोमीटर की ट्रैकिंग कर दिया फिट रहने का संदेश

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 09:48 PM (IST)

चंडीगढ़, (ब्यूरो) : साइकिलगिरी ग्रुप ने गणतंत्र दिवस को अलग अंदाज में मनाया। ग्रुप के सदस्यों ने जाबली से कसौली तक 26 किलोमीटर पैदल चलकर गणतंत्र दिवस पर स्वस्थ भारत के लिए फिटनैस को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कड़ाके की ठंड और फिसलन भरी पगडंडियां उनके उत्साह को कम न कर सकीं। हाथों में तिरंगा लिए और देशभक्ति के गीत गाते हुए ग्रुप मैंबर ने ये ट्रैकिंग पूरी की। बच्चों से लेकर महिलाएं तक इस गौरवपूर्ण सफर का गवाह बनीं।

 

चुनौती भरे इस रास्ते में हालांकि कुछ मैंबर रास्ता भी भटके, मगर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आखिरकार सभी सदस्यों ने ट्रैकिंग पूरी की। 3 घंटे में मैंबर कसौली पहुंचे जबकि वापस आने में मात्र 2 घंटे लगे। कसौली में ग्रुप मैंबरों ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि दी और चर्च और स्थानीय बाजार का दौरा किया।


ऐसा रोमांच कभी महसूस नहीं किया
13 साल के अर्श होरा कहते हैं कि यह मेरी पहला ट्रैकिंग थी और मुझे बहुत मजा आया। ऐसा रोमांच मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया। मैं अब से कोई भी ट्रैकिंग मिस नहीं करूंगा। 
पहली बार ट्रैकिंग कर रही सोनाक्षी कठिन रास्तों को देखकर पहले तो घबराई हुई थी, मगर साथियों के जोश को देखकर वह भी उत्साहित हुई और देशभक्ति के तराने गाते हुए मंजिल तक पहुंची।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News