हालात: ट्रैक अधूरे, जो बने वो भी टूटे, कहां दौड़ेंगी साइकिलें?

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 01:38 PM (IST)

पंचकूला (मुकेश): नगर निगम ने शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने की तरफ पहल तो की लेकिन उसका नतीजा क्या निकलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। शहर की सड़कों पर बुधवार से साइकिलें दौड़ेंगी, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। 

 

जिसके लिए 200 साइकिलें मंगवाई गई हैं  लेकिन सबसे अहम बात है कि शहर में साइकिल ट्रैक पूरे बने नहीं, जो बने हैं वह टूटे हैं या फिर उनके बीच में पेड़ हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 
साइकिलें दौड़ेंगी कहां पर? 

PunjabKesari

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 21 अगस्त को इस प्रोजैक्ट का शुभारंभ करेंगे। स्मार्ट सिटी की रेस में पंचकूला लगातार आगे बढ़ रहा है और साथ लगते चंडीगढ़ को पीछे छोड़ स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट्स के लिए काम करने पर फोकस कर रहा है। स्मार्ट सिटी के लिए जरूरी पब्लिक साइकिल शेयरिंग प्रोजैक्ट को जल्द ही शहर में लांच कर दिया जाएगा।

 

इस प्रोजैक्ट्स के तहत 30 मिनट की 50 राइड्स 30 दिन के लिए 100 रुपए में ले सकेंगे जबकि 180 राइड्स 90 दिन के लिए 250 रुपए में ले सकेंगे। नगर निगम के अधिकारी के अनुसार अभी 20 स्टेशन बनाए हैं।

 

इन स्टेशंस पर 200 साइकिलों से प्रोजैक्ट की शुरूआत की जाएगी, जिसे बाद में डिमांड को देखते हुए बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। रैजीडैंट्स व बाहर से किसी काम या घूमने के लिए आए लोग इन स्टेशंस से साइकिल किराए पर ले सकेंगे।

PunjabKesari

एप्प से किया जाएगा सिस्टम कंट्रोल
एंड्रायड और आई.ओ.एस. एप्प से सिस्टम कंट्रोल किया जाएगा। इन साइकिलों में जी.पी.एस. ट्रैकिंग सिस्टम और स्मार्ट लॉक्स लगा होगा। इस प्रोजैक्ट के लिए एम.सी. ने मेसर्स धरनी एंटरप्राइजेस को कॉन्ट्रेक्ट दिया है। निगम प्रशासक राजेश जोगपाल का दावा है कि एजैंसी इससे पहले मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में प्रोजैक्ट चला रही है। 

 

एप्प के मुताबिक लोगों को 500 रुपए में 30 मिनट की राइड्स 180 दिन के लिए सकेंगे। यह प्रोजैक्ट स्मार्ट सिटीज कॉन्सैप्ट है। साऊथ एशिया और यूरोपियन देशों में यह प्रोजैक्ट पहले से चल रहा है। देश में स्मार्ट सिटीज के चयन के बाद इसे शुरू किया है। मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में इसे कुछ महीने पहले ही शुरू किया गया है। स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल चंडीगढ़ भी यह प्रोजैक्ट जल्द शुरू करने जा रहा है। 

 

पंचकूला अभी स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल नहीं है लेकिन पंचकूला एम.सी. अपने बलबूते शहर में स्मार्ट सिटीज में मिलने वाली सुविधाएं यहां के रैजीडैंट्स को देने का प्रयास कर रहा है। चंडीगढ़, पिंजौर, जीरकपुर साइड से आने वाले लोगों को शहर की एंट्रैंस पर ही साइकिल किराए पर देने की व्यवस्था की जाएगी। लोग शहर में अपने काम करने के बाद साइकिल लौटा सकेंगे। 

 

यहां बने हैं स्टेशन
पंचकूला नगर निगम का ध्यान पहले उन साइकिल स्टेशंस को व्यवस्थित करना है, जहां साइकिल लेने वालों की संख्या ज्यादा होगी। गवर्नमैंट कॉलेज, सैक्टर-1 और गवर्नमैंट कॉलेज फॉर वूमैन, सैक्टर-14 के बाहर भी साइकिल स्टेशन बनाए गए हैं। 

 

ऐसे में स्टूडैंट्स के लिए साइकिल की सुविधा बेहतर साबित होगी। यह भी हो सकता है कि स्टूडैंट्स के लिए पंचकूला एम.सी. कोई डिस्काऊंट पास बनाए, जिससे की युवाओं में यातायात के वाहनों के इस्तेमाल करने के बजाय साइकिल का इस्तेमाल बढ़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News