डी.ए.पी. और एन.पी.के. के दामों में बढ़ोत्तरी किसानों के लिए असहनीय : कु.शैलजा’
2021-04-08T19:32:41.327

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कु.शैलजा ने डी.ए.पी. और एन.पी.के. के रेट में की गई बढ़ोत्तरी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसान वर्ग पहले ही भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से तंग हाल स्थिति में पहुंच चुका है। वहीं अब डी.ए.पी. और एन.पी.के. के दामों में भारी बढ़ोत्तरी किसानों पर सरकार का एक क्रूर प्रहार है। किसानों के लिए यह बढ़ोत्तरी असहनीय है। सरकार इसे तुरंत प्रभाव से वापस ले।
‘मोदी खेती की लागत 15000 रुपए प्रति हैक्टेयर बढ़ा चुके हैं : सुर्जेवाला’
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने भी डी.ए.पी. के दामों में की गई वृद्धि का विरोध जताते हुए ट्वीटर के माध्यम से सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि मोदी खेती की लागत को 15000 रुपए प्रति हैक्टेयर बढ़ा चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा सब याद रखा जाएगा। सरकार किसानों पर हर रोज नए वार कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News

मैक्सवेल को मिला मैन ऑफ द मैच, बोले- मेरे ऊपर काफी दबाव था

वैशाली में छापेमारी के दौरान 690 कार्टन विदेशी शराब बरामद, 8 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में 15 दिन तक कर्फ्यू से नाखुश FWICE, मुख्यमंत्री से की इंड्स्ट्री के डेली वर्कर्स की मदद करने की अपील

पाक गए सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सही-सलामत घर वापसी हमारी जिम्मेदारी: जयशंकर