घर में घुसे चोर ने बुजुर्ग महिला का किया कत्ल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 11:32 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): बलौंगी के गांव रामगढ़ में एक घर में गत देर रात घुसे चोर ने बुजुर्ग महिला का कत्ल कर दिया। बुजुर्ग कमलेश कुमारी खेतों में बने मकान में परिवार के साथ रह रही थी। शिकायतकर्ता  राजीव कुमार ने बताया कि रात को वे घर में सो रहे थे कि डेढ़ बजे के करीब चोर घुस आया। चोर का पता चलते ही उसकी पत्नी उठ गई और शोर मचाया तो चोर भाग निकला। 

 

उन्होंने चोर का पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने के चलते फसलों का सहारा लेकर वह फरार हा गया। जब घर में देखा तो कमरे में उसकी माता की गला घोंटकर हत्या की जा चुकी थी। माता घर के सबसे पहले कमरे में सोती थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News