चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जाने वाले पैसेंजर की संख्या में आई कमी

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 11:15 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन) : पैसेंजर की कमी के कारण चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से जाने वाली दो फ्लाइट रद्द कर दी गई। इनमें इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट व एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल हैं। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि हालांकि पहले के मुकाबले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आने वाले पैसेंजर की संख्या में इजाफा हुआ है लेकिन ज्यादा पैसेंजर आने में अभी टाइम लगेगा।

बैंगलुरू से से 167 पैसेंजर चंडीगढ़ पहुंचे :
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शनिवार को 636 पैसेंजर अलग-अलग राज्यों से आए। सबसे ज्यादा बैंगलुरू से 167 पैसेंजर चंडीगढ़ पहुंचे। एयरपोर्ट से जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या 423 थी। इनमें चंडीगढ़ से दिल्‍ली जाने

मुंबई की फ्लाइट 1 से :
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गोएयर चंडीगढ़-मुम्बई के बीच नई फ्लाइट 1 जून से शुरू कर रहा है। बुकिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती फेयर 6268 रुपए है। यह चंडीगढ़ से रात 9.30 बजे रवाना होगी। यह 2 घंटे 35 मिनट में सफर तय करेगी।

अलसुबह आएगी यूक्रेन से फ्लाइट :
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रविवार अलसुबह 03.75 बजै यूक्रेन की फ्लाइट लैंड करेगी। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि इस फ्लाइ में 200 पैसेंजर आने की संभावना है। यह चंडीगढ़ से 4.15 सुबह दिल्‍ली जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News