कुत्ते को बिस्कुट खिला चोर घर से सिलैंडर लेकर फरार, कैमरे में कैद

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 11:56 AM (IST)

खरड़(रणबीर) : गिल्को वैली के एक घर से एक युवक सिलैंडर चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चोर की तालाश कर रही है। उक्त जगह म. नं.-96 के मालिक गुरबिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गत् माह 27 फरवरी को उनके घर के नौकर ने बताया कि रसोई का सिलैंडर खत्म हो गया। वह घर में पड़ा दूसरा सिलैंडर लेने गए तो देखा कि सिलैंडर गायब था। 

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी पत्नी ने जब घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए की तो पता लगा कि 25 फरवरी को स्कूटर सवार व्यक्ति उनके घर के पिछले गेट से अंदर दाखिल हुआ। उसने घर के पालतू कुत्ते को बिस्कुट खिलाया। इसके बाद में वह सिलैंडर चोरी कर फरार हो गया। फुटेज में एक युवक जो कि स्कूटर पर घर के बाहर आता नजर आ रहा है। 

इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद फरार होता नजर आया। वारदात की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। एस.एच.ओ. सिटी इंस्पैक्टर भगवंत सिंह ने केस दर्ज कर इस आरोपी की फोटो पब्लिक करते हुए उस संबंधी जानकारी हो तो पुलिस के साथ सांझी करने की अपील की है  और जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News