114 सरल सेवाओं को पी.पी.पी. से जोड़ा जा चुका है : मनोहर लाल’

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 11:30 PM (IST)

चंडीगढ़, 6 जनवरी (बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र (पी.पी.पी.) प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री परिवार पहचान पत्र के संबंध में प्रदेश के अतिरिक्त उपायुक्तों की हरियाणा निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र (पी.पी.पी.) पर सत्यापित डाटा सरकारी सेवाओं का लाभ देने का आधार बनेगा। अभी तक 114 सरल सेवाओं को पी.पी.पी. से जोड़ा जा चुका है। बहुत जल्द प्रदेश में 544 सेवाओं का लाभ पी.पी.पी. के तहत ही दिया जाएगा। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को भी 11 जनवरी से पी.पी.पी. से जोड़ दिया जाएगा।


‘आय सम्बन्धी दावे की जांच 31 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश’
उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के लिए चल रही प्रक्रिया को ईमानदारी और शुचिता के साथ पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है। इस योजना के अंतर्गत स्वयं को 50 हजार रुपए से कम की सालाना आमदनी वाला बताने वाले 12 लाख परिवारों की आय संबंधी दावे की जांच 31 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। 
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य लोगों पर शासन करना नहीं बल्कि अंत्योदय है। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनैस की व्यवस्था बनाने के बाद अब हम ईज ऑफ लिविंग की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमेटियों की जांच के बाद योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikash thakur

Recommended News

Related News