चंडीगढ़ में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 01:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): शहर में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ गया है। 21 नवम्बर को साउथ अफ्रीका से लौटे शख्स की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।  उसे सैक्टर-32 अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।


सैक्टर-36 का रहने वाला 39 वर्षीय 21 तारीख को साउथ अफ्रीका से लौटा था। हालांकि एयरपोर्ट में आर.टी.पी.सी.आर. रिपोर्ट नैगेटिव आई थी जिसके बाद मरीज घर पर ही क्वारंटीन था। दोबारा टैस्टिंग में सोमवार को रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डायरैक्टर हैल्थ सर्विसेस डा. सुमन सिंह ने बताया कि मरीज कोविड पॉजीटिव है, लेकिन क्या नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जीनोम सिक्वैंसिंग जांच के लिए सैंपल एन.सी.डी.सी. दिल्ली भेजे गए हैं। 
दो-तीन दिनों में रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिवार में एक सदस्य और हैल्पर पॉजीटिव है जबकि एक की रिपोर्ट पैंडिंग है। दो सदस्य नैगेटिव हैं।

सोमवार को 8 केस
सोमवार को एक बार फिर 8 केस कन्फर्म हुए, जिनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। सैक्टर 4, 8, 27, 36, 38, मलोया से एक -एक जबकि 38 वैस्ट से 2 केस कन्फर्म हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 58 तक पहुंच गई है। सोमवार को पाजिटिविटी रेट 0.80 रिकार्ड हुआ।
विशेष लक्षण नहीं: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एन.आई.सी.डी.) ने बताया कि नए वैरिएंट के कुछ विशेष लक्षण नहीं देखे जा रहे हैं। डेल्टा की तरह ओमिक्रोन से संक्रमित भी एसिम्टोमैटिक थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News