नुक्कड़ ढाबे के कर्मचारियों पर तलवार से हमला, एक का कान और दूसरे का हाथ लहूलुहान

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 10:03 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज): सैक्टर-22 स्थित नुक्कड़ ढाबे के पास शराब पीने से युवक को मना किया तो उसने खुद को लाहौरिया गिरोह का सदस्य बताकर रविवार रात तलवार से काऊंटर पर बैठे व्यक्ति और कारीगर पर तलवार से हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हमले में काऊंटर पर बैठे कर्मचारी का कान कट गया और कारीगर का हाथ लहूलुहान हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। हमलावर नकाबपोश सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया। नुक्कड ढाबा के मालिक पंकज ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस आरोपी हमलावार की तलाश कर रही है।

 

 

खुद को बताया लाहौरिया गिरोह का सदस्य
नुक्कड़ ढाबा के मालिक पंकज ने पुलिस को बताया कि ढाबे के पीछे दो युवक पब्लिक प्लेस पर शराब पी रहे थे। उसने युवकों को शराब पीने से रोका तो वे गाली-गलौच कर वहां से चले गए। रात करीब 12 बजे मास्क लगाकर युवक सीधा ढाबे के अंदर आया और उसने काऊंटर पर बैठे कर्मचारी पर हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी का कान कट गया। कारीगर बीच बचाव करने लगा तो युवक ने उसके हाथ पर तलवार मारकर लहूलुहान कर दी। कर्मचारी उसे पकडऩे लगे तो हमलावर ढाबे का दरवाजा तोड़कर बाहर खड़ी गाड़ी का अगला शीशा तोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि हमलावर युवक खुद को लाहौरिया गिरोह का सदस्य बता रहा था। पुलिस आरोपी हमलवार को पकडऩे के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News