PM ने अधिकारियों से पूछा, रेलवे स्टेशन को स्मार्ट बनाने का काम किस लैवल पर?

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 09:53 AM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहर की प्रगति पर वीडियो कांफै्रंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इसमें शहर के विकास कार्यों को लेकर पी.एम. ने सीधी बातचीत की और प्रशासनिक अधिकारियों से शहर में रेलवे प्रोजैक्टों जो लंबित पड़े हैं, के बारे में पूरी जानकारी ली। 

 

इसमें चंडीगढ़ रेलवे स्टेेशन को स्मार्ट बनाने के प्रस्ताव पर भी पी.एम. ने अधिकारियों से पूछा कि इसका काम किस स्तर तक पहुंचा है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वल्र्ड क्लास बनाने के लिए रेलवे की ओर से इसका लुधियाना की एक कंपनी को दिया है और इसकी पैमाइश के काम पूरा हो चुका है। इस बारे में अधिकारियों ने पी.एम. को जानकारी दी। 

 

कम्प्यूटराइज्ड होना चाहिए पुलिस का रिकार्ड 
वहीं पी.एम. ने चंडीगढ़ में बैंकिंग एवं इंश्योरैंस सैक्टर की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। यही नहीं पी.एम. ने चंडीगढ़ के पुलिस रिकार्ड का कम्प्यूटराइज्ड करने के प्रस्ताव पर क्या स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। 

 

पी.एम. ने कहा कि शहर में पुलिस का रिकार्ड का पूरा कम्प्यूटराइज्ड होना चाहिए, ताकि किसी अपराधी का पता लगाना हो तो किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और शहर को क्राइम फ्री करने पर फोकस किया जाए। इस बैठक में चंडीगढ़ पुलिस के डी.जी.पी. के साथ गृह सचिव, ट्रांसपोर्ट सचिव, वित्त सचिव, उपायुक्त आदि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News