बुधवार को सीजन की सबसे ठंडी रात

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2020 - 10:03 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : पिछले एक हफ्ते से मौसम में ठडंक हो गई है। अभी तक रातें ही ठंड का एहसास करा रही थी लेकिन 7 दिन से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते बुधवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

 

न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सैल्सियस रहा। वहीं अभी तक सबसे अधिकतम कम तापमान 32.3 भी बुधवार को रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरैक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक दो दिन के बाद तापमान में और गिरावट आने वाली है। अभी हल्की हवाएं सुबह-शाम जारी रहेंगी। फिलहाल मौसम में नमी नहीं है तो ऐसे में बारिश की संभावना अभी नहीं है। एक हफ्ते बाद बारिश के आसार हो सकते हैं। अगर बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आएगी, लेकिन दीपावली से पहले अच्छी ठंड हो जाएगी।  

पिछले एक हफ्ते में कैसा गिरा तापमान    

तारीख    अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

22 अक्तूबर    32.9 डिग्री    17. 7  डिग्री
21  अक्तूबर     33 . 6 डिग्री    15.5 डिग्री                  
20 अक्तूबर    33 . 5 डिग्री    15. 8 डिग्री
19 अक्तूबर     34 डिग्री    16.5 डिग्री
18 अक्तूबर    33.5 डिग्री    18.2 डिग्री
17 अक्तूबर    34.2 डिग्री    18.6 डिग्री
16  अक्तूबर    34.1 डिग्री    17.8 डिग्री
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News