शहर को जल्द मिलेगी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मंडी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 01:10 PM (IST)

चंडीगढ़ (साजन): चंडीगढ़ को जल्द ही 40 करोड़ की लागत से नई मंडी मिलने जा रही है। सैक्टर-26 की मंडी को शिफ्ट किए जाने की योजना पर काम हो रहा है। मंडी की डिटेल्ड प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार होने को है और जल्द ही इसे प्रशासन को सौंपा जाएगा।   डिटेल्ड प्रोजैक्ट रिपोर्ट नैपकॉन नाम के कंसल्टैंट को तैयार करने को दी गई है जिसे प्रशासन ने हायर किया था। मंडी को बेहतरीन बनाए जाने की योजना है। 

 

इसका एक खाका कंसल्टैंट को सौंप दिया गया है जिसके अनुरूप सारी सुविधाएं मंडी में देने को कहा गया है। यूं कहें कि सिटी ब्यूटीफुल की यह मंडी अपने आप में एक कहती कहाती मंडी होगी जहां सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।  प्रशासन की योजना है कि सैक्टर-26 की मंडी को यहां से शिफ्ट कर दिया जाए और यहां खाली हुई जगह का कोई अन्य इस्तेमाल किया जाए। 

 

प्रशासन के अफसरों ने बताया कि अब तक की लैटेस्ट बेस्ट प्रेक्टिसेस के हिसाब से ही कंसल्टैंट को डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। यह मंडी सैक्टर 39 में शिफ्ट की जाएगी। जानकारी के अनुसार नई मंडी का एक रफ प्रपोजल प्रशासन की ओर से तैयार कर लिया गया है। इस नई मंडी में फ्रू ट्स एवं वेजीटेबल्स के लिए अलग-अलग जगह होगी। नाज के लिए भी बिलकुल ही अलग जगह दी जाएगी।  इसके लिए प्रोक्योरमेंट शैड बनेगा। इस मंडी में अलग से वैंडिंग जोन भी होगा जहां अलग अलग रिटेल के दुकानदार होंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News