कनाडा भेजने के नाम पर 330 लोगों से 8 करोड़ ठगने का फरार आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 01:37 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): कनाडा भेजने के नाम पर 330 लोगों से 8 करोड़ की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दविंदर सिंह गिल को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दविंदर की सह आरोपी ज्योति ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज जयवीर राणा की टीम ने गिल को काबू किया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी ताकि ठगी की रकम आरोपी से बरामद कर सके।

 


ट्राईसिटी में आरोपी पर 18 केस, 16 मोहाली में 
आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने बताया कि ज्योति के साथ पकड़े गए आरोपी मोहाली निवासी दविंदर सिंह गिल ने सैक्टर-43 स्थित मैसर्स हाई कमीशन फैसिलिटेशन सर्विसिज कंपनी खोली थी। वह कंपनी के जरिए लोगों का कनाडा में वर्क वीजा लगाने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी ने चंडीगढ़ और पंजाब के 330 लोगों से 8 करोड़ की ठगी की थी। देवेंद्र सिंह गिल के खिलाफ पूर्व में ट्राईसिटी में कई अन्य मामले भी दर्ज थे और आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। आरोपी दविंदर सिंह कई साल से फरार चल रहा है। इंस्पैक्टर जयवीर राणा ने आरोपी को पकडऩे के लिए ट्रैप लगाया और काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि दविंदर पर चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में करीब 18 केस दर्ज हैं। 16 केस मोहाली, एक पंचकूला और एक केस चंडीगढ़ में दर्ज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News