आर.एल.डी.ए. ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की अपग्रेडेशन के लिए किया आर.एफ.पी. आमंत्रित

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 07:07 PM (IST)

चंडीगढ़,(लल्लन यादव): रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आर.एल.डी.ए.) ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की अपग्रेडेशन के लिए आर.एफ.पी. (रिक्वैस्ट फॉर प्रोपोजल) आमंत्रित किया है। इस स्टेशन को मॉड्यूलर कांसैप्ट पर विकसित किया जा रहा है जिसमें प्री-इंजीनियर और प्री-फैब निर्माण का उपयोग किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने में लगने वाले समय में काफी कमी आएगी और निर्माण के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।
मॉडर्नाइजेशन रिपोर्ट के आधार पर कांटै्रक्टर योजना और कार्यप्रणाली विकसित करेंगे। एक बार यह तकनीक स्थापित हो जाने के बाद भारतीय रेलवे नैटवर्क पर किए जाने वाले स्टेशनों के विकास कार्यों में उपयोग में लाया जाएगा। इसलिए यह परियोजना लाइट हाऊस प्रोजैक्ट होगी। बोली 2 अगस्त, 2022 को खुलने वाली है। स्टेशन को ई.पी.सी.(इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, और कंस्ट्रक्शन) मॉडल पर अपग्रेड किया जाएगा और मेजर अपग्रेडेशन की संभावित लागत लगभग 385 करोड़ रुपये अनुमानित है।

 

स्टेशन अपग्रेडेशन का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना और यात्रा अनुभव को बढ़ाना है। चयनित बोलीदाता के लिए कार्य का दायरा रेलवे स्टेशन के डिजाइन और प्रमुख अपग्रेडेशन को कवर करेगा, लेकिन यह भवन के लिए सिविल कार्यों और एम.ई.पी. कार्यों तक सीमित नहीं है। चंडीगढ़ की तरफ लंबा आयताकार प्लाजा, सैंट्रल पैदल यात्री प्लाजा के बाएं-दाएं तरफ डेडिकेटिड आगमन और प्रस्थान सुनिश्चित करेगा। वाहनों और पैदल यातायात को अलग करने के साथ-साथ पिकअप और ड्रॉपिंग यातायात के साथ-साथ सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है। पंचकूला की तरफ प्लाजा क्षेत्र में भी इसे सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है। पंचकूला की तरफ स्टेशन बिल्डिंग को चंडीगढ़ के समान अपग्रेड करने का प्रस्ताव है।

 

पंचकूला साइड को चंडीगढ़ की तरफ से जोडऩे के लिए रूफ प्लाजा का निर्माण प्रस्तावित है। रेलवे स्टेशन को परिवहन के अन्य साधनों के साथ एकीकृत करने की भी योजना है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश डुडेजा, जो चंडीगढ़ पैक के पूर्व छात्र भी हैं, ने कहा कि एक दशक में शहर का कई गुना विकास हुआ है। यह उन कुछ शहरों में से एक है जो स्मारकीय वास्तुकला, सांस्कृतिक विकास और आधुनिकीकरण के संयोजन के मामले में सफल हुए हैं। चंडीगढ़ स्टेशन का अपग्रेडेशन बेहतर यात्रा अनुभव के लिए विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन प्रदान करके शहर के विकास को सपोर्ट करने के लिए है।

 

अपग्रेड किए गए स्टेशन में अत्याधुनिक लॉबी, फूड कोर्ट, पेड लाउंज के साथ ऑफिस और रिटेल स्पेस भी होंगे। एक निश्चित समय में अधिक यात्रियों को ले जाने की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त लिफ्टों और एस्केलेटरों को जोड़ा जाएगा। प्राधिकरण रेलवे भूमि के विकास के लिए रेल मंत्रालय के तहत एक वैधानिक प्राधिकरण है। इसकी विकास योजना के एक भाग के रूप में इसके चार प्रमुख अधिदेश हैं, अर्थात कामर्शियल साइट्स को पट्टे पर देना, कॉलोनी पुनर्विकास, स्टेशन पुनर्विकास और बहु-कार्यात्मक परिसर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News