पी.यू. से करें बात, प्रशासन में भर्ती के लिए टाइपिंग टैस्ट का जल्द हो आयोजन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2020 - 01:25 AM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में प्रशासक ने पर्सोनल डिपार्टमैंट के सचिव को आदेश दिए हैं कि पंजाब यूनिवर्सिटी से बात करें, ताकि यू.टी. प्रशासन में होने वाली भर्ती के लिए टाइपिंग टैस्ट का जल्द आयोजन कराया जा सके। इसके अलावा उन्होंने इन परीक्षाओं में केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने के भी निर्देश दिए हैं।
बैठक में प्रशासक ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को आदेश दिए कि वह चंडीगढ़ के गांव और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का खासतौर पर ध्यान रखें, ताकि कोरोना का संक्रमण शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में न फैल सके। उन्होंने डॉक्टरों की कमेटी को आदेश दिए कि वह रोजाना स्थिति का आंकलन करें और जरूरत के अनुसार अपने सुझाव प्रशासन के अधिकारियों को देते रहें। 


'थ्रीटीÓ का खासतौर पर ध्यान रखें
बदनौर ने सभी विभागों को आदेश दिए कि वह टैस्टिंग, ट्रैकिंग व ट्रीटमैंट यानी 'थ्रीटीÓ का खासतौर पर ध्यान रखें। बैठक में डी.सी. मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि चंडीगढ़ की मंडी में भारतीय खाद्य निगम द्वारा 9,450 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार शहर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहनने वाले करीब 19000 लोगों का चालान किया गया है। निगम कमिश्नर के.के. यादव ने बताया कि शहर में डेंगू आदि बीमारियां न फैले, इसके लिए रोजाना फॉगिंग की जा रही है। प्रशासक ने नगर निगम के इन प्रयासों की सराहना भी की।

पी.जी.आई. में कोरोना के 172 गंभीर मरीज भर्ती
बैठक में पी.जी.आई. के डायरैक्टर प्रो. जगत राम उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पी.जी.आई. के नेहरू एक्सटैंशन ब्लॉक में 172 कोरोना वायरस के गंभीर मरीज भर्ती हैं। इनमें से 58 चंडीगढ़, 65 पंजाब, 24 हरियाणा, 14 हिमाचल प्रदेश व 11 अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। पी.जी.आई. के डॉक्टर कोहली ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए डायलिसिस की जो व्यवस्था उनकी तरफ से शुरू की गई है, उसका बहुत से मरीज लाभ उठा रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए एंबुलैंस की भी व्यवस्था की गई है जो उन्हें घर से लेकर आने और लेकर जाने का काम करते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News