ताइक्वांडो प्लेयर के साथ कोच ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 10:07 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : एक ताइक्वांडो प्लेयर के साथ उसके कोच ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने नाबालिगा के साथ सिरसा में दुष्कर्म किया था। मंगलवार को महिला थाना पुलिस को सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल से सूचना मिली थी की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची और बच्ची के बयान दर्ज किए। 

बच्ची की उम्र 11 साल है। उसने पुलिस को बताया वह पहले अपने माता-पिता के साथ सिरसा में रहती थी। सिरसा में ही वह एक कोचिंग सैंटर में ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करती थी। वहीं के कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची डर गई और उसने यह बात किसी को नहीं बताई। 

कुछ समय पहले ही बच्चे के परिजन पंचकूला शिफ्ट हुए हैं। बच्ची ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और अपने परिजनोंं को आपबीती बताई। मंगलवार सुबह बच्ची के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला थाना पुलिस जीरो एफ.आई.आर. दर्ज करके संबधित थाना को भेजेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News