आवारा कुत्तों का आतंक, युवक और बच्ची को काटा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 10:25 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : पंचकूला में डॉग बाइट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर मेंं इन दिनों कुत्तों को आतंक इतना बढ़ गया है कि लोग घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। न तो प्रशासन कुछ कर रहा है और नगर निगम। सैक्टर-26 में तो आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। अब डॉग बाइट के दो मामले सामने आए हैं। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रामगढ़ निवासी सचिन सैनी को एक आवारा कुत्ते ने सैक्टर-26 में काट लिया। 

उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त विनय के घर सैक्टर-26 जा रहे थे। रास्ते में 3 कुत्ते उनके पीछे लग गए और उनको बुरी तरह से काट लिया। जब इसकी शिकायत उन्होंने डॉग स्क्वायड को दी तो जवाब मिला कि ये कुत्ते नार्मल हैं और ये किसी को नुक्सान नहीं पहुंचाते। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सैक्टर-26 से आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए और इनको डॉग शैल्टर में डाला जाए। 

घर के बाहर घूम रही थी बच्ची :
पंचकूला से सटे चंडीगढ़ स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी सानिया (14) सोमवार रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर घूम रही थी। तभी आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने सानिया के पैर पर कई जगह बुरी तरह से काट लिया। सानिया की चीख सुनकर उसके परिजनों ने उसे कुत्ते से बचा और सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने उसे चंडीगढ़ सैक्टर-32 स्थित जी.एम.सी.एच. रैफर कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News