स्ट्रे डॉग के सिर में फंसा स्ट्रीट लाइट का कवर, छुड़ा रहे युवक को काटा

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 10:01 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-16 में शनिवार दोपहर को स्ट्रे डॉग के सिर पर स्ट्रीट लाइट का कवर फंस गया। भूखा और प्यासा कुत्ता कवर निकालने के लिए इधर उधर टक्कर मार रहा था। इतने में राहगीर ने कुत्ते के गले में स्ट्रीट लाइट कवर फंसा देख मामले की जानकारी चंडीगढ़ पैट लवर एसोसिएशन के प्रधान विनोद कुमार को दी। विनोद कुमार अपनी टीम के साथ सैक्टर-16 पहुंचे। 

उन्होंने और उनकी टीम ने कुत्ते को बड़ी मुश्किल से पकड़ा और स्ट्रीट लाइट का कवर निकालने लगे। विनोद कुमार, मंदीप और शंकुल ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रीट लाइट कवर निकाला। इतने में आवारा कुत्ते ने मंदीप को हाथ पर काट दिया। प्रधान विनोद कुमार अपने सदस्य मंदीप को सैक्टर-16 जनरल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज करवाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News