मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा का रुख गांवों की ओर

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 07:55 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा भाजपा के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मिशन 2024 को फतेह करने की रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के शीर्ष नेता पार्टी में निचले स्तर पर जहां केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी देंगे, वहीं उन्हें इन उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर पहुंचने का रोडमैप भी समझाया जाएगा। भाजपा 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले ही अपने दम पर लडऩे की दिशा में आगे बढ़ रही है। 
हरियाणा में भले ही भाजपा व जजपा गठबंधन की सरकार है, लेकिन 2024 का चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे, इसकी बिल्कुल भी संभावना नहीं है। पंचकूला में हुई प्रांतीय परिषद की बैठक में सैद्धांतिक रूप से यह तय हो चुका है कि 2024 में भाजपा खुद के बूते सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। भाजपा को शहरी लोगों की पार्टी माना जाता है। निकाय चुनाव में पार्टी की बंपर जीत से यह साबित भी हो चुका है। अभी तीन नगर निगम और पंचायतों के चुनाव होने बाकी है। भाजपा की कोशिश पंचायत चुनाव में शानदार रिजल्ट देने की है, ताकि उसे शहरों के साथ-साथ गांवों की पार्टी भी कहा जा सके। 
 

 

प्रशिक्षण शिविर में विरोधी दलों के हमलों का जवाब देने की रणनीति होगी तैयार
भाजपा के रणनीतिकारों का पूरा फोकस ग्रामीण वोटबैंक को साधने पर है। इसलिए 15 से 17 जुलाई तक फरीदाबाद के सूरजकुंड में होने वाले 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में इस बात पर विशेष फोकस रहेगा कि केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याण की नीतियों का गांव-देहात में अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। साथ ही विपक्षी दलों कांग्रेस, आप और इनैलो के राजनीतिक हमलों का जवाब देने की रणनीति भी इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बनने वाली है। 
 

 

प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत शुक्रवार को योग और आसन के साथ होगी
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत शुक्रवार को योग और आसन के साथ होगी। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने राजनीतिक अनुभवों का लाभ कार्यकत्र्ताओं को देंगे। वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग सत्रों में संवाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैद्धांतिक, व्यावहारिक, विकासात्मक और राजनीतिक विषय इस कार्यशाला के प्रमुख एजैंडे में शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अलग-अलग सत्रों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र शेखावत, कृष्णपाल गुर्जर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, संगठन के वरिष्ठ नेता वी. सतीश, शिव प्रकाश और महेश चंद्र शर्मा सहित कई बड़े पदाधिकारी कार्यकत्र्ताओं को पार्टी लाइन से अवगत करवाएंगे। 
 

 

मुख्यमंत्री करेंगे शुरूआत, धनखड़ आखिरी सत्र में करेंगे मार्गदर्शन : सुदेश कटारिया
हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बताया कि भाजपा के सभी विधायकों, राज्य सरकार के मंत्रियों, भाजपा सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत करेंगे, जबकि द्वितीय सत्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष का संबोधन 17 जुलाई को आखिरी सत्र में होगा। 

 


पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ इस शिविर की सफलता के लिए गत कई दिनों से कार्यकत्र्ताओं व केंद्रीय नेताओं के संपर्क में हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी में ङ्क्षचतन, मंथन और जनसंपर्क पर पूरा फोकस है। इस कड़ी में प्रशिक्षण शिविर में कार्यकत्र्ता जो भी दिशा प्राप्त करेंगे, उसे जनता के बीच पहुंचाने का काम किया जाएगा। सुदेश कटारिया के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के सैकड़ों काम ऐसे हैं, जो दूसरी राज्य सरकारों के लिए नसीहत बने हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News