‘भाजपा ने सभी निगमों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाने के बाद संचालन समिति की घोषणा’

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 07:56 PM (IST)

चंडीगढ़,  (बंसल): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने निगम और नगर परिषद चुनाव को लेकर संचालन समिति का गठन कर दिया है। भाजपा निगम चुनाव की घोषणा के पहले से ही सटीक रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है।

 

निगम चुनाव के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति के बाद आज भाजपा ने चुनाव के लिए संचालन समिति का भी गठन कर लिया है। संचालन समिति के संयोजक के नाते शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को जिम्मेदारी मिली है और भाजपा के और भी कई वरिष्ठ नेता निगम चुनावों में अपनी अहम भूमिका में रहने वाले है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी 6 दिसम्बर को पंचकूला के पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में संचालन समिति की होने वाली पहली बैठक में शामिल होंगे।


भाजपा के कद्दावर और अनुभवी नेताओं के कंधे पर निगम चुनाव की अहम जिम्मेदारियों सौंपी गई है। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु, भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, यमुनानगर के मेयर और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, करनाल कि मेयर रेणुबाला गुप्ता और रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल को संचालन समिति के सदस्य के नाते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया और सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक भी विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाते समिति में रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikash thakur

Recommended News

Related News