हरियाणा के आई.ए.एस. की कोठी में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 01:07 AM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज) : हरियाणा के आई.ए.एस. कुलवंत कल्सन की बंद पड़ी सैक्टर-11 स्थित कोठी से सामान चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी सैक्टर-25 निवासी काजल की निशानदेही पर कोठी से चोरी हुआ गैस स्टोव, एक एल.ई.डी. 40 इंची, टी.वी./एल.ई.डी., प्रैशर कुकर, दो कुकिंग बॉयलर, सिल्वर कुकर बरामद किया गया है। जिला अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय कुलवंत कल्सन अंबाला इलाज करवाने गए थे।

 


सैक्टर-15 में भी की थी चोरी
पंचकूला निवासी राजू शर्मा ने पुलिस को बताया था कि 11 जून को वह हरियाणा के आई.ए.एस. कुलवंत कल्सन की सैक्टर-11 स्थित कोठी में आया था। उन्होंने देखा कि कोई कोठी में घुसकर सामान चोरी कर फरार हो गया है। उन्होंने मामले की शिकायत दी थी। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने राजू की शिकायत पर केस दर्ज किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी काजल की निशानदेही पर 29 जून को सैक्टर-15 निवासी रजनीश टंडन के घर पर हुई चोरी भी सॉल्व की है। आरोपी महिला की निशानदेही पर एल.सी.डी., कुकर समेत अन्य सामान बरामद किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News