54.38 करोड़ से बनेगा हरियाणा का पहला पांच मंजिला टी.बी., छाती व हृदय रोग अस्पताल: विज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 08:51 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार नए आयाम स्थापित करती जा रही हैं और इसी कड़ी में अब स्वास्थ्य मंत्री की बदौलत अम्बाला शहर में प्रदेश के पहले टी.बी., छाती एवं हृदय रोग की जांच और इलाज हेतु पांच मंजिला अस्पताल के निर्माण के लिए 54.38 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। यह सौ बैड का टी.बी. अस्पताल दिल्ली को छोड़ उत्तर भारत में अपनी तरह का इकलौता अस्पताल होगा। पांच मंजिला अस्पताल में बीमारियों के इलाज की विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल आधुनिक उपकरणों से लैस होगा। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो, इसके पूरे प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल में दो अत्याधुनिक आई.सी.यू. होंगे जहां टी.बी. एवं छाती रोग के मरीजों को अलग-अलग दाखिल किया जा सकेगा। छाती एवं हृदय रोगियों के लिए 24 घंटे एमरजैंसी सेवा उपलब्ध रहेगी।

 


दो एकड़ में बनेगा नया टी.बी. अस्पताल, कई तरह की ओ.पी.डी. होंगी
दो एकड़ में बनने वाला नया टी.बी. अस्पताल पुराने टी.बी. अस्पताल के भवन को ढहाकर पूरी तरह नया बना जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि अस्पताल को टी.बी. और हृदय रोग की ट्रेङ्क्षनग के लिए नोडल सैंटर की तरह भी इस्तेमाल किया जाएगा। यहां डाक्टरों के अलावा लैब तकनीशियन एवं एन.टी.ई.पी. स्टाफ की ट्रेङ्क्षनग करवाई जा सकेगी। अस्पताल में टी.बी. क्लीनिक, एम.डी.आर. टी.बी. क्लीनिक, पोस्टर ट्यूबरक्यूलर टी.बी. क्लीनिक, आई.एल.डी. क्लीनिक, ज्यूनोटिक डिजिसिस क्लीनिक, जनरल हृदय ओ.पी.डी., लंग कैंसर क्लीनिक, ए.आर.टी. क्लीनिक, एलर्जी एंड इम्यूनोथैरेपी क्लीनिक, टबैको सीसेशन क्लीनिक, स्लीप लैब, ई.एन.टी. क्लीनिक, आडियोमेट्री क्लीनिक, एच.आई.वी. काऊंसङ्क्षलग सैंटर, फीजियोथैरेपी रूम एवं अन्य ओ.पी.डी. होगी। आसपास के राज्यों के मरीजों को भी इस अस्पताल में इलाज की बेहतर एवं आधुनिक सुविधा मिल सकेगी। 

 


स्टेट ऑफ आर्ट प्रयोगशाला बनेगी अस्पताल परिसर में 
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि अस्पताल परिसर में ही प्रयोगशाला का पांच मंजिला अलग से भवन बनाया जाएगा। यहां स्टेट ऑफ आर्ट प्रयोगशाला बनाई जाएगी जहां 24 घंटे के भीतर ही सैंपल रिपोर्ट तैयार होगी। अब तक टी.बी. से जुड़े कई टैस्ट करनाल प्रयोगशाला में हो रहे थे जो कि अब अम्बाला में भी होंगे। यहां वीरोलॉजिकल रिसर्च एवं डायग्नोस्टिक प्रयोगशाला होगी जो कि दिल्ली आई.सी.एम.आर. से मान्यता प्राप्त होगी। प्रयोगशाला में आधुनिक मशीनों से टैस्ट परफार्म किए जाएंगे। इसके अलावा बॉयोकैमिस्ट्री, बैक्टीरियोलॉजी, फंगल, मॉलीक्यूलर एवं पैथ लैब होगी। यह लैब 24 घंटे निरंतर चलेगी और लैब में प्राइवेट सैंपल भी चैक किए जाएंगे। 

 


रेडियोलॉजी डिपॉर्टमैंट में सी.टी. स्कैन व अन्य टैस्ट हो सकेंगे 
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजी डिपार्टमैंट भी होगा जहां एक्सरे, अल्ट्रासाऊंड एवं सी.टी. स्कैन सुविधा भी मिलेगी। अस्पताल में फेफड़ों के भी संपूर्ण टैस्ट किए जा सकेंगे, जिनसे यह जानकारी मिल सकेगी कि फेफड़ों की कितनी वर्किंग है। यहां संपूर्ण पी.एफ.टी. लैब होगी। यह टैस्ट हरियाणा में अब तक केवल पी.जी.आई. रोहतक में किए जा रहे हैं जो कि आगे अब अम्बाला में भी हो सकेंगे। इसी तरह, अस्पताल में अलग-अलग वार्ड होंगे और हर वार्ड में ऑक्सीजन पाइप लाइन उपलब्ध होगी। यहां 10 प्राइवेट रूम के लिए अलग से वार्ड होगा। अस्पताल में दो आई.सी.यू. होंगे। चौबीस घंटे आई.सी.यू. में इकोकाॢडयोग्राफी, अल्ट्रासाऊंड एवं चेस्ट एक्सरे सुविधा होगी। इसके अलावा 10 बैड की क्षमता वाला हाई डिपैंडैंसी यूनिट, आप्रेशन थिएटर, स्लीप स्टडी लैब, टी.बी. वार्ड एवं अन्य वार्ड और सुविधाएं भी होंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News