पंजाब की आर्थिकता को आगे बढ़ाना और उसे मजबूत करना भाजपा का प्रथम लक्ष्य : अश्वनी शर्मा

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 10:04 PM (IST)

चंडीगढ़, (शर्मा): पंजाब भर के अलग-अलग हिस्सों से आए शैलर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात कर शैलरों को चलाने में दरपेश आ रही मुश्किलों का हल पहल के आधार पर करवाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डा. सुभाष शर्मा, राजेश बाघा, दयाल सिंह सोढ़ी, एफ.सी.आई. के मैंबर जीवन गर्ग आदि भी उपस्थित थे।

 


शैलर मालिकों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से करीब एक महीना पहले शैलरों के लिए नए विशेष नियम जारी किए गए थे, जिसके चलते शैलर मालिकों तथा प्रोसैसिंग में बहुत परेशानियां आ रही थीं। उन्होंने कहा कि नए नियमों के कारण हमें बहुत जयादा आॢथक नुक्सान हो रहा था और जल्द ही शैलर बंद करने की नौबत आ सकती थी। इस मामले को लेकर हमारे द्वारा विभिन्न प्लेटफार्म पर अपनी मुश्किलें रखी गईं लेकिन कोई हल नहीं निकला। आखिरकार इस मामले को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के समक्ष रखा गया, जिन्होंने इस मामले को केंद्र सरकार से बातचीत कर फौरन हल करवाने का आश्वासन दिया और उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से इस मामले में बातचीत कर लगाए गए इन नए नियमों को फौरन वापस करवाया। इसके लिए आज पंजाब भर से आई शैलर एसोसिएशनों द्वारा केंद्र सरकार तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का धन्यवाद किया गया है।


अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित शैलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है और वो है ‘सभी का साथ और सभी का विकास’ तथा देश को विश्व-गुरु तथा विश्व शक्ति बनाना। इसके चलते उसे देश की हर इंडस्ट्री तथा हर आदमी का साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद 70 वर्ष से एफ.सी.आई. तथा शैलर वालों को जो समस्याएं आती रही हैं, उन्हें दूर करने में समय लगता है। केंद्र की भाजपा सरकार का 7 वर्षों का अगर रिपोर्ट-कार्ड देखा जाए तो सभी को देश के हुआ हर तरफ विकास स्पष्ट दिखाई देगा।

 

उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि हर पंजाब के कारोबार का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हर पंजाब वासी का केंद्र सरकार के सामने वकील हूं और पंजाब की समस्याओं को हल करवाना मेरा प्रथम कत्र्तव्य है। हमारा सभी का फर्ज है कि पंजाब की आॢथकता को आगे बढ़ाया जाए और उसे मजबूत किए जाए। भाजपा हर व्यक्ति और उद्योगपति की मुश्किल समझती है और से हल करवाना हमारा पहला कत्र्तव्य है। इसी के चलते जब शैलर मालिकों द्वारा इस मामले को हमारे समक्ष उठाया गया तो हमारे द्वारा इसे पहल के आधार पर हल करवाया गया ताकि पंजाब का बर्बाद हो रहे उद्योग तथा व्यापारी को राहत मिल सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News