ज्योतिॄलग यात्रा के लिए 10 अगस्त को जाएगी स्पैशल ट्रेन

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 10:54 PM (IST)

डीगढ़,  (लल्लन यादव) : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) ने ज्योतिॄलग यात्रा के लिए ट्रेन चलाने का फैसला किया है। सफर के दौरान यात्रियों को सोशल डिस्टैंस मैंटेन करना होगा व उनकी थर्मल स्क्रीङ्क्षनग भी की जाएगी। आई.आर.सी.टी.सी.के रीजनल मैनेजर एम.पी.एस. राघव ने बताया कि श्रीगंगानगर, बठिंडा से वाया अंबाला होते हुए स्पैशल टूरिस्ट ट्रेन 10 अगस्त को चलाई जाएगी।

 

यात्रियों को 6 धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें दो तरह के कोच लगाए जाएंगे। इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर आई.आर.सी.टी.सी. की वैबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर पास के रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। पैसेंजर को रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए आई.आर.सी.टी.सी. की ओर से पैसेंजर से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा। श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से ज्योतिॄलग यात्रा स्पैशल ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी।

 


इस बार थर्ड ए.सी. के कोच भी 
आई.आर.सी.टी.सी की तरफ से पहले स्लीपर क्लास के ही कोच लगाए जाते थे लेकिन इस बार आई.आर.सी.टी.सी. की तरफ से परिवर्तन किया गया हैं। थर्ड ए.सी. और स्लीपर कोच ट्रेन में होंगे। दोनों का अलग-अलग किराया तय किया गया है। थर्ड ए.सी. में सफर करने वाले पैसेंजर को 14175 रुपए व स्लीपर में सफर करने वाले पैसेंजर को 8505 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही यह ट्रेन 8 अगस्त को श्रीगंगानगर, बठिंडा, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर के रास्ते होते हुए जयपुर जाएगी। इस सफर के दौरान पैसेंजर  को महाकालेश्वर, साबरमती आश्रम, द्वारकाधीश, नागेश्वर व सोमनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे। 


सफर के फायदे

  • भारत दर्शन ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलता है।
  • यात्रियों के ठहरने का इंतजाम होता है।
  • ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलती है।
  • कई छोटे स्टेशनों से चढऩे और उतरने की सुविधा भी मिलती है।
  • प्रत्येक ट्रेन कोच में एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात होता है।
  • इस यात्रा के बदले एल.टी.ए. क्लेम कर सकते हैं। रेलवे यात्रा खत्म होने के बाद एल.टी.ए. सर्टिफिकेट जारी करता है।

कोच को किया जाएगा सैनिटाइज
रीजनल मैनेजर ने बताया कि सफर के दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही कोच को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की तरफ से जो भी गाइडलाइन दी जाएगी, उसका पालन किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता पैसेंजर को सुरक्षित रखना है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News