प्रशासन ने 21 को दी हरियाणा के कर्मचारियों को 'स्पैशल कैजुअल लीव'

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 01:16 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : 21 अक्टूबर को हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने सभी विभागों में हरियाणा के निवासियों के लिए स्पेशल कैजुअल लीव की घोषणा की है। 

वीरवार को प्रशासन ने शहर की सभी फैक्ट्रियों में पेड लीव की घोषणा की थी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने यह निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि शत प्रतिशत मतदान के साथ मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके। 

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए आदेशों के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन, बोर्ड, कार्पोरेशन, इंस्टीट्यूशंस, इंडस्ट्रीज, फैक्ट्रीज, प्राइवेट सेक्टर, दुकानें व अन्य जगहों पर काम करने वाले हरियाणा के लोग, जिनका हरियाणा के किसी भी जिले में वोट है उन्हें 21 अक्तूबर को स्पेशल कैजुअल लीव प्रदान की जाएगी। आदेशों में कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन किसी भी दशा में हरियाणा के किसी भी जिले से संबंध रखने वाले कर्मचारियों से काम न लिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News