गृह मंत्री के आक्रामक रुख: डी.जी.पी. ने पुलिस अफसरों को शिकायतों पर गंभीरता बरतने के दिए आदेश

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 08:31 PM (IST)

चंडीगढ़,(अविनाश पांडेय): गृह मंत्री अनिल विज के जनता दरबार का साइड-इफैक्ट अब जमीन पर नजर आने लगा है। बीते सप्ताह मध्य रात्रि तक चले जनता दरबार के बाद अब प्रदेश के पुलिस मुखिया पी.के. अग्रवाल ने भी मातहतों को सख्त हिदायत दी है। डी.जी.पी. ने पुलिस कप्तानों को शिकायतों पर गंभीरता बरतने को कहा है। खास बात है कि दरबार से भेजी शिकायतों को त्वरित निपटाने को लेकर अब पुलिस अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस चौकी से लेकर एस.पी. दफ्तर में पड़ी शिकायतों को खंगालने का काम तेजी से शुरू हो गया है। पुलिस के आला अधिकारी लंबित शिकायतों पर कार्रवाई के लिए अफसरों की टीम बना रहे हैं। उनकी कोशिश है कि लंबित शिकायतों का निराकरण जिला स्तर पर ही किया जाए ताकि वह गृह मंत्री के दरबार में न जाएं। इसके लिए थाना स्तर पर खास अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। सूत्रों की मानें तो सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले करीब आधा दर्जन जिलों के पुलिस कप्तानों ने इस प्रैक्टिस पर काम शुरू कर दिया है।

 


पुलिस की सर्वाधिक शिकायतें आने से अफसरों को सख्त मैसेज 
जनता दरबार में पुलिस से संंबंधित ज्यादा शिकायतें आने से पुलिस अफसरों को कड़ा मैसेज दिया गया है। गृह मंत्री ने बीते दरबार में मध्य रात्रि को कई पुलिस कप्तानों को फोन करके यह साफ संदेश दिया है कि भविष्य में उन्हें भी अब लंबित शिकायतों पर इसी तरह से काम करना पड़ेगा। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में लंबित व जनता दरबार से आई शिकायतों के निराकरण को लेकर तेजी से काम चल रहा है। मातहतों को स्पष्ट तौर से कहा गया है कि किसी का प्रार्थना पत्र पैंङ्क्षडग न रखे जो भी कार्रवाई बनती है उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
 

 

दरबार को लेकर सरकार में प्रतिस्पर्धा, संगठन से मिल चुकी है शाबासी
विज के जनता दरबार की चर्चाएं अब सत्ता के गलियारे में गूंज रही हैं। बीते दिनों मध्य रात्रि तक चले जनता दरबार को लेकर अफसरशाही से लेकर मंत्रियों में खास चर्चा हो रही है। सरकार के कुछ और मंत्री भी विज की तर्ज पर जनता दरबार लगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है। हालांकि जनता दरबार में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर विज को भाजपा आलाकमान से शाबासी भी मिल चुकी है। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने विज के कार्यों की सराहना की थी। 
 

 

मुझे रात भर जागना पड़े तो भी जनता की समस्याएं सुनूंगा : विज
विज ने कहा कि जनता दरबार में जो भी आता है उसकी शिकायत सुनने में यदि उन्हें रातभर जागना पड़ेगा तो भी वह व्यक्तिगत तौर से ही उनकी सुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि बीते जनता दरबार में शिकायतें सुनने में रात्रि 1 बजे का समय हो गया था पर सभी अफसर और उनके कार्यकत्र्ता भी पूरे समय तक बैठे रहे। गृह मंत्री ने कहा कि जब मैं मध्य रात्रि तक शिकायतें सुन सकता हूं तो अफसरों को भी रातभर जागना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब शाम 4 बजे तक जो भी व्यक्ति शिकायत लेकर जनता दरबार में आएगा, उसकी शिकायत जरूर सुनी जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News