ए.टी.एम. और क्रैडिट कार्ड हैकिंग, क्लोनिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 07:14 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): मुंबई और दिल्ली में बैठकर ए.टी.एम. और क्रैडिट कार्ड हैकिंग, कार्ड क्लोनिंग, स्कैमिंग कर दुकानों से लाखों का सामान खरीदने के बाद उन्हें बेचकर कैश लेने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सांरगपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैक्टर-47 निवासी चौहान रतन और परमार राजेशश्री के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 35 लाख 70 हजार कैश और 12 लाख 94 हजार 796 रुपए के सोने के गहने बरामद किए। ठगी करने वाले गिरोह के तार मुंबई और दिल्ली से जुड़े हैं। सारंगपुर थाना पुलिस ने शिकायतकत्र्ता अजय की शिकायत पर चौहान रत्तन और परमार राजेशश्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जिला कोर्ट में पेश किया। गिरोह के फरार सदस्य को पकडऩे के लिए पुलिस ने आरोपियों का पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा। अदालत ने उक्त दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

 

 

शिकायतकत्र्ता अजय कुमार ने सारंगपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोरियर का काम करता है। उसके पास व्हाट्सअप कॉल आई और उसे सैक्टर-17 स्थित कैरेटलेन तनिष्क शोरूम से सोने के गहने की डिलीवरी लेकर आगे देने को कहा गया था। गहनों की पेमैंट डिजीगोल्ड पेमैंट गेटवे से हुई थी। जांच में सामने आया कि सोने के गहने ए.टी.एम. और क्रैडिट कार्ड हैकिंग, कार्ड क्लोनिंग, स्किमिंग द्वारा खरीदे गए हैं। सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने आरोपियों को पकडऩे के लिए स्पैशल टीम बनाई। टीम में सीनियर कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार कांस्टेबल मंदीप और कांस्टेबल दीपक को शामिल किया गया। थाना प्रभारी रोहित के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने सोने के गहने लेने आए दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि उन्हें सोने के गहने अजय से लेकर आगे गहने बेचकर पैसे लेने थे। सारंगपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपी चौहान रतन और परमार राजेशश्री की निशानदेही पर 35 लाख 70 हजार कैश बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी चौहान रतन और परमार राजेशश्री ने बताया कि उन्हें व्हाट्सअप कॉल से सामान बेचने का काम मिला हुआ था। दिल्ली और मुंबई में बैठकर ऑनलाइन ठगी करने वाले ही पेमैंट ऑनलाइन करते हैं। 
 

 

मुंबई में दर्ज केस को सॉल्व किया  
सारंगपुर थाना पुलिस ने मुंबई के व्यक्ति के क्रैडिट कार्ड से दो लाख तीस हजार की ठगी का केस सॉल्व किया है। धोखाधड़ी का मामला मुंबई में दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों ने पिछले महीने सैक्टर-26 स्थित करोमा कंपनी से दो लाख तीस हजार रुपए के मोबाइल फोन खरीदे थे। उन्होंने पेमैंट ऑनलाइन की थी। इसके बाद करोमा से खरीदे गए मोबाइल फोन सैक्टर-22 की मार्कीट में एक लाख 42 हजार रुपए में बेचकर कैश हासिल किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News