सैक्टर-26 ग्रेन मार्कीट फिर हुई सैनीटाइज, आज पूरा दिन खुली रहेगी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2020 - 11:52 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र ):  सोमवार दोपहर तक सब्जियों, फलों और राशन की बिक्री के बाद ग्रेन मार्कीट को बंद कर एक बार फिर सैनीटाइज किया गया। परिसर और मार्कीट में सब्जियों की सप्लाई करने वाली सी.टी.यू. की बसों को भी सैनीटाइज किया गया। मंगलवार को मार्कीट दिनभर के लिए खोली जाएगी। 

 

निगम की सैनीटेशन विंग की तरफ से इसके लिए गाड़ी लगाई गई थी, जो पूरी मंडी में घूम कर एरिया को सैनीटाइज कर रही थी। परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग  बनी रहे, इसे लेकर भी मार्कीट कमेटी सहित चंडीगढ़ पुलिस पूरा ध्यान रख रही है। इसके लिए अब कमेटी परिसर पर ड्रोन कैमरे को भी लगाया गया है। इससे पूरे परिसर पर नजर रखी जा रही है। 

 

जहां भी भीड़ या कोई गलत गतिविधि को रोका जा सकेगा। सैक्टर-26 की ग्रेन मार्कीट पर सबसे ज्यादा बोझ है। यहां से प्रतिदिन सभी सैक्टरों के लिए 60 सी.टी.यू. की बसों से सब्जियों, फलों और राशन की सप्लाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News