सैक्टर-17 प्लाजा ऑड-ईवन फॉर्मूले पर खोला जाए

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 10:26 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा) : आप अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने व्यवसायियों की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन से सेक्टर-17 की दुकानों को आड ईवन नंबर के आधार पर खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।  अन्य सेक्टर बाजारों की तुलना में सेक्टर-17 में काफी खुली जगह है। रेस्तरां और अन्य खाने वाले जगहों को कुछ और दिनों तक बंद रहने दें, जो बहुत भीड़ का कारण बनते हैं। लेकिन अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सख्त सामाजिक दूरी के मानदंडों के साथ अनुमति दी जानी चाहिए।

 

प्रेम गर्ग ने प्रशासन से उन प्रफ़ेशनल और व्यापारियों की समस्या को हल करने का भी अनुरोध किया है, जो पंचकूला में रहते हैं, लेकिन उनके कार्यालय या व्यावसायिक संस्थान चंडीगढ़ में हैं। उन्हें पंचकूला प्रशासन से पास की आवश्यकता नहीं होनी चाहिये। सिर्फ़ पहचान पत्र दिखा कर आने और जाने देना चाहिये। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन के व्यापारिक संस्थान खोलने के फ़ैसले का भी स्वागत किया है। इससे अर्थबयस्था धीरे धीरे पटरी पर आयेगी। लोगों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखना चाहिये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News