मुख्यमंत्री ने डी.एस.पी. की हत्या के मामले में दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 07:43 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह में अवैध खनन के एक मामले की जांच करने गए हरियाणा पुलिस के डी.एस.पी. सुरेंद्र सिंह की हत्या पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते कहा कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह एक बहादुर अधिकारी थे और उनकी बहादुरी को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की कुल आॢथक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाएगी।

 


मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि इस मामले में शामिल दोषियों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। 
 

 

डी.एस.पी. सुरेंद्र सिंह को देंगे शहीद का दर्जा: मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले हरियाणा पुलिस के डी.एस.पी. सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेंद्र सिंह ने पूरी बहादुरी और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि नूंह में हुई घटना दुखदायक है। राज्य सरकार प्रदेश में खनन माफिया पर लगाम लगाने को प्रतिबद्ध है। मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि माइङ्क्षनग इलाके के पास पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी साथ ही दूसरे राज्यों से लगते बॉर्डर पर भी चौकियां बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस डंपर से डी.एस.पी. की हत्या की गई उसकी पहचान कर ली गई है। डंपर के मालिक की आसपास ही छिपे होने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। डी.जी.पी. और ए.डी.जी.पी. सी.आई.डी. को मौके पर जाने के भी निर्देश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News