प्रदेश के सभी शहरों को हरा-भरा करने के लिए बनेगा संयुक्त हॉर्टिकल्चर विंग : मनोहर लाल

punjabkesari.in Tuesday, May 03, 2022 - 08:48 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी शहरों को हरा भरा करने के लिए राज्य स्तर पर एक संयुक्त हॉॢटकल्चर विंग तैयार किया जाएगा। इस विंग को अपनी नर्सरी और अन्य संसाधन भी उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफ.एम.डी.ए.) की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान वल्र्ड प्रैस डे, अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती की बधाई भी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि फरीदाबाद शहर के विकास के लिए बैठक में 450 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही 586 करोड़ रुपए के नए साल के बजट को मंजूरी भी आज की बैठक में दे दी गई है। इसके लिए पैसा अलग-अलग स्रोतों से जुटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर का विकास हो रहा है और शहर की आबादी बढ़ रही है तो पानी की मांग भी बढ़ेगी। ऐसे में आदेश दिए गए हैं कि भविष्य में बेहतर सप्लाई की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

 


गांवों पर खर्च होगा गांवों का पैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम में पिछले दिनों 24 गांवों को शामिल किया गया था। इन गांवों की पंचायतों के पास जमीन अधिग्रहण के बाद करीब 350 करोड़ रुपया आया था उस पैसे को उन्हीं गांवों में खर्च करने की मांग ग्रामीण कर रहे थे। अब एफ.एम.डी.ए. की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जो पैसा इन गांवों का है वह इन्हीं क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर में फिलहाल 3 बस अड्डे हैं। इनमें बल्लभगढ़ बस अड्डा इंटर स्टेट बस अड्डा विकसित हो रहा है। एन.आई.टी. बस अड्डे का काम भी अंतिम चरण में है। सैक्टर-12 में भी 10 एकड़ में बस अड्डा प्रस्तावित है। 
अब ग्रेटर फरीदाबाद में भी एक लोकल बस अड्डे की जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सिटी बस सॢवस को जी.एम.डी.ए. से 50 बसें दी गई थी और यह सेवा फरीदाबाद शहर में बेहतरीन कार्य कर रही है। भविष्य में इस बेड़े में 150 नई बसें शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इनमें मिनी बसें और बड़ी बसें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इलैक्ट्रिक बसों पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में पानी सप्लाई करने वालों के लिए पानी के टैंकर एफ.एम.डी.ए. द्वारा भरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। अब इसके लिए पोर्टल बना दिया गया है और आज लांच भी करा दिया है। 

 


शहर को पूर्व से पश्चिम तक जोडऩे के लिए तीन अंडर पास की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए :
उन्होंने कहा कि शहर को पूर्व से पश्चिम तक जोडऩे के लिए तीन अंडर पास की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह काम जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि शहर की छोटी-बड़ी 20 से ज्यादा सड़कों के विकास की योजना तैयार कर ली गई है। तीन मुख्य सड़कों पर काम भी शुरू हो चुका है और इसमें सैक्टर-11/12 डिवाइङ्क्षडग रोड पर ट्रैफिक भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 3 मुख्य सड़कों पर काम शुरू है। सैक्टर-12 रोड भी शुरू कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News