अवैध वैंडरों को हटाने में आर.पी.एफ. नाकाम

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 04:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आने व जाने वाली ट्रेनों और स्टेशन के आसपास अवैध वैंडरों का कब्जा है। कई साल से आर.पी.एफ. की टीम इन्हें यहां से हटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हर बार ही असफल रही। 

 

इस कारण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के निकासी द्वार पर अधिक संख्या में अवैध वैंडरों का कब्जा बरकरार है। कई बार यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 


 

आंकड़े कुछ और कर रहे बयां
आर.पी.एफ. का दावा है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अवैध वैंडरों को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। मगर आंकड़े कुछ और ही बयां कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार साल दर साल आर.पी.एफ. की ओर से अवैध वंैडरों के चालानों की संख्या में कमी भी आई है।
वर्ष                       चालान 
2016            106 
2017                      99 
2018                      95 
2019 अभी तक          35

 

सफाई व्यवस्था में रुकावट आने पर दी थी शिकायत
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के निकासी द्वार पर अवैध वैंडरों ने पूरा कब्जा किया हुआ है। यहां पर रेहड़ी फड़ी वाले अपना काम कर रहे हैं। इस कारण रेलवे स्टेशन की सुदंरता पर दाग लग रहा है। कई बार यू.डी.एस. कंपनी ने सफाई व्यवस्था में आ रही रुकावट के कारण पुलिस अधिकारियों को शिकायत भी की कि इन रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया जाए, लेकिन इन्हें हटाने में जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. की टीम पूरी तरह विफल है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News