PU के फरवरी माह में होने वाले रोज फैस्टीवल में महकेंगे 3400 गुलाब

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 10:31 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.)में फरवरी माह में होने वाले ग्यारवें रोज फैस्टीवल को लेकर हॉर्टीकल्चर विभाग की ओर से शैड्यूल जारी कर दिया गया है। इस फैस्टीवल में 158 वैराइटियों के  3400 गुलाब रखे जाएंगे। जबकि गुलाब की 13 नई वैरायटियों को शामिल किया जाएगा। 

पी.यू. के आर.सी. पॉल गार्डन में इस फैस्टीवल का आयोजन किया जाएगा। यह फैस्टीवल कैंपस में 7 से 9 फरवरी तक आयोजित होगा। इस फैस्टीवल में पहले दिन फ्लॉवर फोटोग्राफी व बैंड मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। ओल्ड कन्वोकेशन ग्राऊंड में शाम सात बजे से कल्चरल नाइट का आयोजन होगा।  दूसरे दिन सुबह दस बजे से ही फैस्टीवल में मुकाबले शुरू हो जाएंगे। 

ओल्ड कन्वोकेशन ग्राऊंड में होंगे मेहंदी मुकाबले :
इन मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्ग के (5 से 27 वर्ष ) तक के बच्चों व युवाओं के लिए सिंगिंग मुकाबले, ओल्ड कन्वोकेशन ग्राऊंड रंगोली मुकाबले व स्लोगन राइटिंग मुकाबले, प्रशासनिक ब्लाक के सामने तालाब के पास कोलॉज मेकिंग मुकाबले (सवा बारह) व  फेस पेंटिंग मुकाबले तीन बजे होंगे। 

शाम सात बजे से दस बजे के बीच दूसरे दिन भी कल्चरल नाइट होगी। तीसरे दिन सुबह दस बजे से पोयटिक रीसिटेशन (5-27 आयु वर्ग के लिए ), बलवंत गार्गी ओपन एयर थिएटर में  डांसिंग मुकाबले (3 वर्ष से लेकर 15 वर्ष से ज्यादा आयु वालों के लिए), ओल्ड कन्वोकेशन ग्राऊंड में क्रिएटिव मेहंदी मुकाबले (5 से 27 आयु वर्ग के मुकाबले) करवाए जाएंगे । 

फैस्टीवल में अंतिम दिन स्टार नाइट होगी :
वहीं प्रो. आर.सी. पॉल गार्डन में रोज प्रिंस एवं रोज प्रिंसेज (जीरो से तीन वर्ष के बच्चे) के लिए मुकाबले होंगे। वहीं पेंटिंग मुकाबले (5 से 30 आयु वर्ग के लिए) होंगे। इनके अलावा फैंसी ड्रैस मुकाबले (तीन से 12 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए मुकाबले) होंगे। वहीं अंतिम दिन स्टार नाइट होगी।  

यह होगी एंट्री फीस 
मुकाबले                                               फीस
फ्लॉवर मुकाबले                                    50 रुपए प्रति       
उम्मीदवार
सिंगिंग, डांसिंग और रोज प्रिंस एवं प्रिंसेस  300 रुपए फीस
स्कूल बैंड                                             फ्री एंट्री    
अन्य मुकाबले                                      100 प्रति एंट्री उम्मीदवार
 
बैस्ट हॉस्टल मुकाबले :
पी.यू. में बेहतर लैंड स्केपिंग और  साफ-सफाई के लिए बैस्ट हॉस्टल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। 

फीस ऑनलाइन की जा सकती है जमा :
यह फार्म पी.यू. के सिंगल विंडो इंक्वारी से ले सकता है या पी.यू. की वैबसाइट www.panjabuniversityrosefestival.in पर लॉग कर सकते हैं। विभिन्न मुकाबलों में भाग लेने के लिए आगामी 6 फरवरी तक शाम पांच बजे तक फीस जमा करवाई जा सकती है। 

जबकि सिंगल विंडो पर सुबह सात फरवरी तक फीस कैश तौर पर जमा करवाई जा सकती है। फैस्टीवल में फूड कोर्ट, गेम्स जोन और विभिन्न तरह की राईड्स भी होगी। स्टाल की बुकिंग के लिए फार्म सिंगल विंडो इंक्वारी व हॉर्टीकल्चर विभाग से लिए जा सकते हैं। साथ ही 7888331330 व 9814893401 पर 24 घंटे कॉल की जा सकती है ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News