आर.ओ.बी. का कार्य कई दिनों से  बंद, लोगों में रोष

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 11:05 PM (IST)

पिंजौर (तरसेम): पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग नम्बर-105ए पर रेलवे फाटक पर आर.ओ.बी. का कार्य कई दिनों से बंद होने से लोगों में रोष है। पिंजौर में यातायात जाम की समस्या को लेकर रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) का निर्माण कार्य गत वर्ष शुरू किया गया था। रेलवे फाटक के पास सुखना नदी में 6 पिल्लर ही बनाए गए हैं। इसके बाद अभी तक आगे की कार्रवाई नहीं की गई। गुरभाग सिंह धमाला, जरनैल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा आर.ओ.बी. लोगों को सुविधा देने के लिए बनाया जा रहा है।

 

मगर बीच में अचानक कार्य बंद पड़ा होने के कारण लोगों में रोष है। दुकानों के आगे नाले बनाकर मिट्टी को ऐसे ही छोड़ा गया है जिस कारण हाईवे पर भी वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। फाटक से नालागढ़ की ओर आर.ओ.बी. की लम्बाई ज्यादा है।

अगर लम्बाई कम हो जाए तो मार्कीट को नुक्सान नहीं होगा। रेलवे फाटक से पिंजौर की ओर आर.ओ.बी. की लम्बाई कम है। पिंजौर में जाम की समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास व रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया था। दोनों निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ओवरब्रिज का कार्य जल्दी पूरा किया जाए ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News