कई जगह सड़कें धंसी, टूटे डैम तक नहीं पहुंच पाए अधिकारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 01:17 PM (IST)

नयागांव (मुनीष) : छोटी बड़ी नग्गल में डैम टूूटने के कारण गांवों में पानी घुसने के बाद हालात खराब हैं। गांव नग्गल को जाने वाले पुल का हिस्सा व सड़क पानी के बहाव से टूट गई है। सोमवार को गांव में डी.सी. गिरीश दयालन, एस.डी.एम. विनोद बंसल और नायब तहसीलदार जसकरण सिंह ने गांव का दौरा कर निरीक्षण किया। 

 

उन्होंने डैम टूटने के संबंध में डैम विभाग के अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दे दिए और लोगों की परेशानियों को सुना। उन्होंने लोगों को गांव में पुख्ता प्रबंध करने का भी आश्वासन दिया। गांव को जाने वाले रास्तों को देखकर डी.सी. भी हैरान रह गए। गांव को जाने वाली सड़क कई जगह से धंसी हुई थी। 

 

सिसवां-बद्दी मार्ग पर लैंड स्लाइडिंग, सड़क धंसने से हुआ गड्ढा
सिसवां-बददी मार्ग पर बारिश के कारण कई पेड़ और पत्थर सड़क पर गिर गए। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण ट्रैफिक बाधित हो रहा है। एक तरफ से ही वाहन निकल रहे हैं। चंडीगढ़ व हिमाचल के लोगों के लिए सिसवां-बद्दी मार्ग शार्ट कट है। 

 

इसलिए यहां से ट्रैफिक भी ज्यादा है, मगर सड़क पर गहरा गड्ढा भी बन गया है। प्रशासन की ओर से सड़क को अभी तक ठीक नहीं किया गया। ऐसे में रात के समय इस मार्ग पर बड़ा हादसा भी हो सकता है। वहीं दो दिन हुई बारिश कारण सिसवां डैम का पानी भी सड़क तक पहुंचने वाला है। इस कारण गांव सिसवां के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News