सैक्टरों की सड़कों पर फिर हुआ रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा, प्रशासन मौन

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 11:44 AM (IST)

पंचकूला (मुकेश): कुछ सप्ताह पहले तक शहर में रेहड़ी-फड़ी का लगना नगर निगम और जिला प्रशासन ने मिलकर खत्म कर दिया था। क्योंकि तर्क दिया जा रहा था कि रेहड़ी फड़ी वालों को जगह अलाट की जाएगी लेकिन अब शहर के अलग-अलग सैक्टरों में रेहड़ी-फडिय़ां फिर से लगनी शुरू हो गई हंै लेकिन नगर निगम को दिखाई नहीं दे रहा या फिर जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है।  सैक्टर-5 स्थित शिक्षा सदन के पास, सैक्टर-20 के साथ-साथ शहर के अन्य सैक्टरों में सड़क किनारे रेहड़ी वाले सामान बेच रहे हैं, जो सड़क हादसों का भी कारण बनते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News