सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी ने रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर से की चार लाख 25 हजार की ठगी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 07:20 PM (IST)

चंडीगढ़,(सुशील राज):जालंधर स्थित सिक्योरिटी कंपनी में ब्रांच मैनेजर लगाने के नाम पर सैक्टर-17 स्थित सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी ने रिटायर्ड आर्मी आफिसर से चार लाख 25 हजार की ठगी कर ली। रुपए लेने के बाद शहीद भगत सिंह नगर के गावं  मोजोवाल माजरा निवासी हरजिंदर सिंह को न तो ब्रांच मैनेजर लगवाया और न ही रुपए वापस किए। हरजिंदर सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर ठगी करने वाली सिक्योरिटी कंपनी सहित महिला कर्मचारी पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

 


शिकायतकत्र्ता हरजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। 2019 में सिक्योरिटी की नौकरी के लिए सैक्टर-17 स्थित कंपनी का विज्ञापन देखा था। वह विज्ञापन देखकर सैक्टर-17 स्थित सिक्योरिटी कंपनी में आया और वहां पर श्रेया राणा कर्मचारी मिली। उन्होंने उसे

 

सिक्योरिटी की नौकरी के लिए पांच हजार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस और बीस हजार जमा करवाने के लिए कहा।  हरजिंदर ने रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद  हरजिंदर को जालंधर में सिक्योरिटी कंपनी के  ब्रांच मैनेजर की नौकरी सिलैक्ट की बात कही। आरोप है कि श्रेया राणा ने उससे चार लाख रुपए मांगे तो ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे नौकरी नहीं दी। हरजिंदर सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और समझौता करवा दिया। लेकिन बाद में समझौता के मुताबिक रुपए वापस नहीं किए। उन्होंने दोबारा मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने सिक्योरिटी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News