76 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 11:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): शुक्रवार को शहर में 76 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। मरीजों में 30 पुरुष और 46 महिलाएं हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 22116 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा सैक्टर-20 से 5 लोगों में वायरस पाया गया है। पिछले 24 घंटे में 1769 लोगों की टैस्ंिटग हुई है। अभी 155 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है।

 

34 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 587 हो गई है। राहत की बात है कि किसी मरीज की मौत कन्फर्म नहीं हुई है। अभी तक शहर में 355 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले वीरवार को 78 लोगों में कोरोना पाया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News