शादी का झांसा देकर किया रेप महिला सहित 3 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 12:02 PM (IST)

मोहाली(राणा) : रेप व गर्भपात के मामले में मटौर थाना पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रेप व गर्भवात करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह, उसकी माता शारदा और उनके चाचा पर केस दर्ज हुआ है। 

वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों की तालाश में छापेमारी शुरू कर दी है मगर फिलहाल पुलिस के हाथ आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप पीड़िता ने बताया कि वह सैक्टर-71 की रहने वाली है। इसी साल जनवरी में वह आरोपी दविंदर सिंह से चंडीगढ़ में मिली थी। 

इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद अप्रैल में दविंदर का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। साथ ही उसने उसे शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बने और वह गर्भवती हो गई। जब उसने इस बारे में दविंदर को बताया तो उसने कोलड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। लेकिन इसके बाद भी उसने उससे शादी नहीं की। इसके बाद वह आरोपी के घर गई। जहां पर उसने उसकी मां को सारी बात बताई। 

इस दौरान उसकी मां ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। उसने उसे उनके घर पर रुकने के लिए कहा। साथ ही कहा इसी साल 16 अक्तूबर को वह समारोह करवाएंगे। जिसमें उनकी रिंग सैरेमनी करवा देंगे। महिला ने बताया कि जब वह उनके घर रुकी तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे रेप किया। आखिर में उसकी मां अपनी बातों से पलट गई। उसका कहना था कि वह उनकी रिंग सैरेमनी नहीं करेगी। साथ ही उसकी उससे शादी नही करवाएगी। इतना ही नहीं आरोपी के अंकल ने भी उसके साथ गलत व्यवहार किया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News