एक घंटे की बारिश से खुली पोल, शहर में कई जगह जलभराव

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 03:29 PM (IST)

मोहाली(राणा) : एक घंटे हुई रविवार शाम तेज बारिश ने मोहाली शहर में लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो जरूरत दिला दी है, मगर इसी बीच नगर निगम मोहाली की पोल भी खुल गई। कई रिहायशी इलाकों की गलियों में जलभराव हो गया। 

PunjabKesari

इसके अलावा कई मुख्य सड़कों पर भी काफी देर तक पानी खड़ा रहा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बारिश ऐसे ही कुछ देर और हो जाती तो पानी उनके घरों में भी घुस जाता, क्योंकि दो साल पहले भी काफी तेज बारिश होने पर पानी लोगों के घरों में घुस गया था। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ था।

फेज-5 की सड़कें बनी तालाब :
फेज-5 में बारिश का पानी काफी ज्यादा जमा हो गया। जिसे लेकर पूर्व पार्षद अशोक कुमार झा ने बताया कि बारिश काफी तेज थी। जिससे रोड पर करीब 2-2 फुट पानी भर गया था। जिसे लेकर पार्षद ने फायर ब्रिगेड व एस.डी.ओ. तक को सूचित किया। अच्छी बात यह रही कि बारिश रुक गई। जिसकी वजह से लोगों को बचाव हो गया। मौके पर प्रशासन का अमला पहुंच गया था। हालांकि फिर भी निगम को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह तो प्री मानसून है। आगे जाकर पता नहीं या स्थिति होगी।

PunjabKesari

निगम को तुरंत स्ट्रॉम वाटर की लाइनों को साफ करवाना चाहिए। सीवर की लाइनों की सफाई होनी चाहिए। पार्षद ने बताया कि फेज-2 और फेज-4 के बीच से जाने वाली रोड पर पानी भरा था।बोगिविलिया गार्डन के पास जलभराव हुआ था। यही से फेज-2 और फेज-4 का पानी फेज-5 में जाता है। जो कि लो लाइन एरिया में है। इससे फेज-5 में रहने वाले लोगों को काफी नुकसान होता। वहीं पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि फेज-7 और फेज-3बी2, फेज-3बी1 में यह दिक्कत थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसे पहल के आधार पर लेना चाहिए। साथ ही तुरंत सर्वे करवाना चाहिए। जिन प्वाइंटों पर जलभराव की दिकत आई थी। उन लाइनों की सफाई करवानी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News