चंडीगढ़-कालका से चलने वाली 10 ट्रेनो में 3 साल बाद अनारक्षित टिकट शुरू
punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 09:46 PM (IST)
चंडीगढ़,(लल्लन यादव): रेलवे बोर्ड ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत 3 साल बाद चंडीगढ़-कालका रेलवे स्टेशन से चलने वाली 10 ट्रेनों में अनारक्षित टिकट शुरू कर दी है। जिसके तहत यात्री को जनरल कोच में सफर करने के लिए पहले बुकिंग करवाने की जरूरत नहीं हैं। वह ऑन स्पॉट रेलवे स्टेशन जाकर टिकट लेकर सफर शुरू कर सकता है। रेलवे बोर्ड की तरफ से यह आदेश लागू कर सभी डिविजन को आदेश भेज दिए गए हैं, लेकिन हर ट्रेन में अनारक्षित टिकट शुरू करने की अलग-अलग तिथि घोषित की है। ऐसे में पैसेंजर को जनरल कोच में सफर करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड ने कोविड-19 के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सभी ट्रेनों में जनरल टिकट बंद कर दिए गए थे। उनकी जगह बोर्ड ने सैकेंड स्लीपर का नाम देकर टिकट भी महंगी कर दी थी। हालांकि रेलवे ने अनारक्षित कोच तो ट्रेनों में लगाए रखे, लेकिन पैसेंजर को बिना टिकट बुक किए जाने की आज्ञा नहीं थी। ऐसे में पैसेंजर को तत्काल में जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रेलवे बोर्ड की तरफ से यह प्रक्रिया करीब 3 साल तक चलती रही।
10 ट्रेनों में सैंकेड स्लीपर क्लास हुई बंद
देश में कोविड-19 की स्थिति सुधरने के बाद चंडीगढ़-कालका से लंबे रूट पर चलने वाली करीब 10 ट्रेनों में सैकेंड स्लीपर क्लास की टिकट बंद कर दी गई है। अब इन ट्रेनों में सफर करने वाले पैसेंजर अनारक्षित टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। यह सभी ट्रेन चंडीगढ़ वाया या फिर चंडीगढ़-कालका से चलती हैं।
ट्रेन इस प्रकार हैं
क्रमं संख्या गाड़ी संख्या कहा से कहा तक अनारक्षित टिकट मिलनी होगी इस तिथी से शुरू
1. 18310 जम्मूतवी-सम्बंलपुर 19-6-2022 से
2. 22452 चंडीगढ़-बांम्बे सेंट्रल 15-6-2022 से
3. 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 22-6-2022 से
4. 12312 कालका-हावड़ा 16-6-2022 से
5. 19308 चंडीगढ़-इंदौर 02-05-2022 से
6. 12218 चंडीगढ़-कोङ्क्षच्चवली 15-06-2022 से
7. 12450 चंडीगढ़-मडगांव 13-06-2022 से
8. 15012 चंडीगढ़-लखनऊ 17-05-2022 से
9. 12450 चंडीगढ़-मदुराई 24-06-2022 से
10. 22356 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र 16-06-2022 से