एच.एस.वी.पी. कार्यालयों पर सी.एम. फ्लाइंग की छापेमारी, कर्मचारियों में हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 02:57 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालयों में सी.एम. फ्लाइंग स्क्वायड की छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम ने पंचकूला स्थित एच.एस.वी.पी. के सैक्टर-6 हैड आफिस के अलावा सैक्टर-8 और 10 स्थित कार्यालयों में छापेमारी की। 

छापेमारी के दौरान कई अफसर और कर्मचारी नदारद मिले। कुछ ऐसे अधिकारी और कर्मचारी भी पाए गए जो समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जिनकी टीम ने एक सूची बना ली है। इन सभी पर एक्शन लिया जाएगा। 

मिल रही थीं शिकायतें :
जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की उपस्थिति, अटैंडैंस और पब्लिक डीलिंग की आ रही शिकायतों को लेकर यह रेड सी.एम. फ्लाइंग स्क्वाड के एस.पी. धीरज सेतिया की अध्यक्षता में की गई। रेड करने वाली टीम में डी.एस.पी. पूर्णिमा सिंह सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। 

धीरज सेतिया ने बताया कि यह स्टेट वाइज पब्लिक डिलीवरी सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए यह रेड की है। एच.एस.वी.पी. मुख्यालय में चैकिंग की गई है। चैकिंग इसलिए की है ताकि पब्लिक को समय अनुसार सरकारी कर्मचारी मिले और कार्य करें। 

समाजसेवी ने सी.एम. विंडो पर जताई नाराजगी :
पंचकूला के समाज सेवक ने मंगलवार को सी.एम. विंडो पर एच.एस.वी.पी. हैड कार्यालय की वीडियो भेजी थी। जिसमें उन्होंने ने अपनी नाराजगी दिखाई थी किस प्रकार सरकारी कर्मचारी लंच टाइम का बहाना बनाकर कार्यालय से गायब रहते हैं। जिसमें उसने दिखाया था कि किस प्रकार खाली कुर्सी, कमरों में लाइंटें जलती हैं। जिस कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है।

सी.सी.टी.वी. कैमरों को जांचा :
टीम सुबह 8:30 बजे ही कार्यालय में पहुंच गई जो दोपहर 12:30 बजे तक सैक्टर-6 स्थित हैड ऑफिस में जांच करती रही। उन्होंने कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी के अलावा रजिस्टर्ड में होने वाली हाजिरी को जांचा। इस दौरान कार्यालय में लगे सी.सी.टी.वी. की भी जांच की। टीम ने पब्लिक विंडो का भी जायजा लिया कि वहां पर होने वाले कार्य से लोग खुश हैं या नहीं। अगर सुधार की जरूरत है तो उनसे सुझाव भी लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News