जिला व जोन गेम्स में स्कूली खिलाडिय़ों को नजरअंदाज कर रहा शिक्षा विभाग

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 12:25 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पंजाब स्कूल गेम्स में शिक्षा अधिकारी नई खेल नीति की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन गेम्स में पंजाब स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्टस (पी.आई.एस.) के रिहायशी विंग के खिलाड़ी ही जिला तथा जोन खेलों में शामिल किए जाते हैं। 

नियमों मुताबिक उक्त इंस्टीच्यूट के रिहायशी विंग के बच्चों को सिर्फ स्टेट लैवल पर ही खेलों में शामिल किया जा सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में स्कूलों के खिलाडिय़ों के साथ बेइंसाफी कर रहे हैं। स्कूल गेम्स से संबंधित विभिन्न कोचों तथा टीम इंचार्जों ने कहा कि इस बार पंजाब स्कूल गेम्स वालीबॉल (अंडर-17-लड़के) 26 सितम्बर को संगरूर में शुरू हो रही है। इस टूर्नामैंट में पिछले तीन वर्षों से लगाए गए ऐतराज क्लीयर किए जाएं। 

कुराली जोन वालीबॉल अंडर-17 टीम के इंचार्ज जतिंद्र सिंह, कुराली जोन अंडर-14 (लड़के) टीम इंचार्ज गुलजार सिंह, खरड़ जोन अंडर-14 (लड़के) टीम इंचार्ज मैडम नीरू, बॉस्केटबाल टीम इंचार्ज परजिंद्र सिंह  का कहना है कि उक्त इंस्टीच्यूट के रिहायशी विंग के बच्चों को जोन तथा जिला खेलों में शामिल करने के  पिछले तीन वर्ष से लगातार एतराज लगते आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि विभाग के अधिकारी उन एतराजों को क्लीयर करने की बजाय उन्हें नजरअंदाज करते आ रहे हैं तथा स्कूली खिलाडिय़ों को हर बार मायूसी ही हाथ लगती है। 

पी.आई.एस. के खिलाडिय़ों पर दिए एतराज पर विभाग नहीं दे रहा ध्यान :
जतिन्द्र सिंह ने बताया कि इस बार भी मोहाली जिले में पी.आई.एस. के खिलाडिय़ों पर खरड़ जोन अंडर-14 (लड़के) तथा मुल्लांपुर गरीबदास जोन से अंडर-17 (लड़के) द्वारा एतराज विभाग को दिया गया लेकिन एतराज पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 

कोच व टीम इंचार्जों ने बताया कि स्कूली खेलों में बच्चे पहले जोन और फिर जिला गेम्स में खेलते हैं। इसके बाद चयनित होने पर पंजाब स्तर पर खेलते हैं। पिछले लगभग तीन वर्षों से मोहाली जिले के स्कूलों के बच्चों को इन खेलों में बेइंसाफी का सामना करना पड़ रहा है।

ये है रिहायशी विंग :
जानकारी के मुताबिक पंजाब स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोटर्स का एक रिहायशी विंग है। इंस्टीच्यूट के बच्चों को पंजाब सरकार अपने खर्च पर ट्रेनिंग देती है।  इस विंग में सीमित खिलाडिय़ों को रखा जाता है। जालंधर, संगरूर, लुधियाना आदि रिहायशी विंग के खिलाड़ी सिर्फ पंजाब स्तर पर ही खेलते हैं लेकिन मोहाली जिले में बिल्कुल उल्ट चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News